{"_id":"696bee4de54b2c2f26027b35","slug":"five-members-of-a-jewellery-theft-gang-arrested-police-paraded-them-in-the-market-ambala-news-c-36-1-sknl1017-156602-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आभूषण चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आभूषण चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में घुमाया
Sun, 18 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्वर्णकार की दुकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का अंबाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्यों ने 18 दिसंबर 2025 को अंबाला कैंट के चमेली पुल के पास दीवार तोड़कर दुकान से लाखों के आभूषण चुराए थे। आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के इसापुर गांव निवासी मदन उर्फ भद्दा, फौसल्ली व मिलखिया गांव निवासी बिरजू, बाबू, सोनू चिड़िया के रूप में हुई।
आरोपियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने थाने से महज कुछ दूर तक स्वर्णकार की दुकान तक पैदल घुमाया व निशानदेही करवाई। इस बीच आरोपी बार-बार कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सिद्धू ने शनिवार को थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए पांच आरोपियों से 8 किलो चांदी, एक अवैध पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया गया।