फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five employees were punished for removing the meter from the ice factory

Ambala News: बर्फखाने से मीटर उतारने के मामले में पांच कर्मचारियों पर गिरी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five employees were punished for removing the meter from the ice factory
अंबाला छावनी में बिजली निगम के सब डिविजन नंबर दो पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। बर्फखाने से बिजली मीटर उतारने के मामले में विभाग ने पांच कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें छावनी के सब डिवीजन नंबर दो में तैनात एसडीओ सहित दो जेई व दो लिपिक शामिल हैं। पांचों कर्मचारियों पर लापरवाही को लेकर विभाग ने एसडीओ सहित जेई व महिला लिपिक को शोकाज नोटिस जारी किया है, वहीं पहले से ही निलंबित चल रहे लिपिक गुरविंदर सहित एक जेई को चार्जशीट जारी की है। सभी कर्मचारियों को अब तय समय के अंदर अपना जवाब लिखित रूप में विभागीय अधिकारी को देना होगा, इसके आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यूनियन ने तेज किया धरना
दूसरी तरफ अन्य साथी कर्मचारियों को शोकाज नोटिस सहित चार्जशीट मिलने से यूनियन में एक बार फिर रोष पनप गया है और अब उन्होंने अपने आंदोलन को ओर तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं लिपिक साथी गुरविंदर के निलंबन के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। बराड़ा में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि साथी कर्मचारियों को चार्जशीट और शोकाज नोटिस दिया गया है, जबकि सारे प्रकरण में दोषी एसडीओ नंबर 2 हैं। यूनियन ने चेताया कि अगर इस हफ्ते में गुरविंदर को बहाल नहीं किया जाता तो शुक्रवार को यूनिट स्तरीय मीटिंग करके धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाने से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। यूनिट सचिव सोनू यादव ने बब्याल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा सारी जवाबदेही निचले कर्मचारियों पर साजिशन थोपी जा रही है, लेकिन जब बात संसाधनों की कमी की आती है तो कोई अधिकारी अपनी जवाबदेही नहीं लेता।
विज्ञापन


मामला लीगल कार्रवाई से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में अंबाला कैंट के कार्यकारी अभियंता कार्रवाई कर रहे हैं। उनसे रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके गोयल, एसई, बिजली निगम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed