{"_id":"6609d63873cc0c87de0f2c56","slug":"five-electric-ac-buses-will-run-at-the-end-of-april-ambala-news-c-36-1-sknl1003-120692-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अप्रैल के अंत में दौडेंगी पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अप्रैल के अंत में दौडेंगी पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला के लोगों काे अब इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के लिए इंतजार नहीं करना पडेंगा, क्योंकि अगले महीने यानी अप्रैल के अंत में ट्रायल के तौर पर पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का संचालन किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक बसें अंबाला की सड़कों पर यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं देंगी।
दिल्ली की डीआईएमटीएस कंपनी के पदाधिकारी और चंडीगढ़ के अधिकारियों ने अंबाला सिटी बस स्टैंड के पीछे की चिन्हित जगह का दौरा किया। अब जल्द ही इस जगह पर कंपनी सबसे पहले एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगी। जोकि इन पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों को एक बार में चार्ज किया जाएगा।
इस चार्जिंग स्टेशन के लिए अंबाला के अधिकारियों ने 320 किलोवाट लोड के लिए मीटर आवेदन कर दिया है। आने वाले दो से चार दिनों के अंदर ही बिजली कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में अलग से ट्रांसफार्मर लगाएंगे। यह ट्रांसफार्मर इस चार्जिंग स्टेशन पर बिजली की आपूर्ति पूरी करेंगा।
विज्ञापन
इसी के साथ ही अधिकारियों को 500 केवीए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किराये के आधार पर करनी होगी। बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी के पास बसों की धुलाई और साफ सफाई की व्यवस्था का प्रबंध भी किया जाएगा। वहीं बस स्टैंड पर डीआईएमटीएस कंपनी की परिचालन टीम और वर्कशॉप में जेबीएम के लिए एक कमरा की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि अंबाला में 20 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें आनी है। लेकिन पहले ट्रायल के तौर पर पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें ही आ रही हैं। इसके बाद धीरे धीरे बाकी की बसें भी आ जाएंगी।
पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला की तरह अंबाला में भी पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें आएंगी। वहीं अंबाला में यह बसें अप्रैल के अंत में आने की पूरी उम्मीद है।
मेघा, सहायक प्रबंधक, डीआईएमटीएस।