{"_id":"6085b40f8ebc3e8d93250d91","slug":"five-death-count-in-ambala-ambala-news-knl682620121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने फिर ली पांच लोगों की जान, अप्रैल में 4839 को चपेट में ले चुका कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने फिर ली पांच लोगों की जान, अप्रैल में 4839 को चपेट में ले चुका कोरोना
विज्ञापन
कोरोना मरीज का दाह संस्कार करते हुए निगम कर्मचारी। - संवाद।
- फोटो : Ambala
फि जिले में कोरोना का कहर अब परिवारों को उजाड़ने लगा है। रविवार को कोरोना ने एक बार फिर पांच लोगों की जान ले ली। इन पांच लोगों की मौत के साथ अप्रैल माह के 25 दिनों में 42 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। इससे पहले सितंबर माह में कोरोना ने अब तक की सर्वाधिक 60 जान ली थी। इसके बाद दूसरे नंबर का रिकॉर्ड अप्रैल में बन गया है। अब तक जिले में कोरोना से 203 लोगों की जान जा चुकी है।
रविवार को मरने वालों में शिवालिक कॉलोनी की 80 वर्षीय महिला शामिल है। इस महिला को शुगर की समस्या थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। दूसरी 51 वर्षीय पुरुष की हुई। अंबाला शहर के जलबेड़ा निवासी इस मरीज को उच्च रक्तचाप की समस्या के साथ पीलिया भी हो चुका था और यह भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। तीसरी मौत 59 वर्षीय पुरुष की हुई अंबाला कैंट निवासी यह मरीज शुगर और उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहा था। इस मरीज को बाईपेप सपोर्ट पर रखा गया था। चौथी मृत्यु 68 वर्षीय महिला की हुई। रामनगर अंबाला शहर की रहने वाली यह महिला भी शुगर की मरीज थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। पांचवीं मृत्यु 62 वर्षीय पुरुष की हुई। सदर बाजार अंबाला कैंट निवासी इस मरीज को दिल की बीमारी थी और यह भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इस तरह 3 पुरुष और 2 महिलाओं की जान रविवार को कोरोना से चली गई। बड़ी बात यह है कि यह सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। जिले में रविवार को 340 नए संक्रमित केस आने से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2785 हो गई है। लगातार एक्टिव केस बढ़ने से रिकवरी दर घटकर 84.22 हो गई है। अब तक जिले में 203 मरीजों की मृृत्यु कोरोना से हो चुकी है। अभी तक जिले में 18 हजार 934 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
जिले में लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन की खपत
लगातार एक्टिव मरीज बढ़ने और कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ने लगी है। अप्रैल माह में आंकड़ों की बात करें तो ऑक्सीजन की करीब 3 गुना खपत बढ़ गई है। जिले में इस समय औसतन रोजाना 10 हजार लीटर ऑक्सीजन की खपत होने लगी है। राहत की बात यह है कि सुबह और शाम जितने सिलिंडर खाली होते हैं। उतने सिलिंडर की आपूर्ति हो जाती है। रविवार सुबह 50 सिलिंडर ऑक्सीजन के भरकर आए थे। यही स्थिति शाम की भी रही। वर्तमान में करीब सवा सौ मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा जिले में करीब 25 मरीज वेंटिलेटर के सहारे सांसें ले रहे हैं। बेड की संख्या की बात करें तो जिले में 966 बेडों में से करीब 300 मरीज विभिन्न अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को 1513 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में अभी तक 2 लाख 81 हजार 707 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इनमें 1513 लोग भी शामिल हैं जिन्हें वैक्सीन लगाई गई है। जिले की बात करें तो अभी तक 3 लाख 9 हजार 146 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 65 हजार 185 सैंपल आरटीपीसीआर से और 43 हजार 961 एंटिजन किट से लिए गए हैं।
अंबाला शहर बना हॉट स्पॉट, नाराणगढ़ में स्थिति नियंत्रित
जिले की बात करें तो अभी तक अंबाला सिटी में रोजाना सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बड़ी बात यह है कि सेक्टर 9 और 10 में से रोजाना सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। यदि यह कहा जाए कि अंबाला शहर इस समय कोरोना का हॉटस्पॉट बना है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि अंबाला शहर क्षेत्र से रोजाना 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। रविवार को भी अंबाला शहर क्षेत्र से 107 नए केस आए जबकि जिले में सबसे कम नए केस नारायणगढ़ क्षेत्र में आ रहे हैं। नारायणगढ़ क्षेत्र से रविवार को एक भी नया केस नहीं आया। जबकि अंबाला छावनी से 69, शहजादपुर से 24, मुलाना से 25, बराड़ा से 34 और चौड़मस्तपुर एरिया से 81 नए केस सामने आए। कुल संक्रमित में से करीब नगर, रामपुर, साहा, जलालपुर, गनौली, लक्ष्मी नगर, गोबिंद नगर, महेशनगर, रणजीत नगर, नगला, सेठी गार्डन, लाजपत नगर, नन्हेड़ा, गरनाला, गुरनानकपुरा से 2-2, प्रताप नगर, बालटी, बिहटा, मोतीनगर, प्रतापनगर अंबाला कैंट, एकता विहार अंबाला कैंट, सेक्टर-7 से 3-3, जंडली, बलदेव नगर, सेक्टर 9, नावल्टी रोड अंबाला सिटी, अघोया से 5-5, सेक्टर-1 से 7, नदी मोहल्ला, सेक्टर 10, पंजोला से 4-4 नए केस सामने आए।