फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First pre monsoon rain after 22

Ambala News: प्री मानसून की पहली बारिश 22 के बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
First pre monsoon rain after 22
अंबाला सिटी। मई में थोड़ी गर्मी बढ़ते ही तेज हवा और बारिश हुई। इससे सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। अब जून माह की शुरूआत भी बारिश से ही हुई है। मगर आने वाले दिनों में तेज गर्मी अपना प्रभाव दिखा सकती है।
विज्ञापन

22 जून के बाद प्री-मानूसन की बारिश संभावित है, जबकि मानसून आने में इस बार एक दो दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में जून के आखिरी सप्ताह में आता है। इस बार मौसम विज्ञान विभाग ने अच्छी स्थितियों को देखते हुए मानसून के अग्रिम आने की संभावना जताई थी। मगर मानसून में ब्रेक आने से अभी मानसूनी हवा मध्य प्रदेश से नीचे हैं। ऐसे में मौजूद स्थिति को देखते हुए समय से पहले मानसून आने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

आज और कल बारिश की उम्मीद
बारिश होने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक धूप तेज तो रही, लेकिन उमसभरी गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार चार जून को 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले एक से दो दिन में कई क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में कुछ कमी हो सकती है और मौसम में परिवर्तन संभावित के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर तेज हवा के साथ हल्की बारिश
बीती सोमवार-मंगलवार रात को तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा चलने से रात में ही बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर फीडर ब्रेकडाउन होने से बिजली सुबह तक आई। तेज हवा के कारण 60 फीडर के क्षेत्र में बिजली प्रभावित हुई। इसे बिजली निगम ने सोमवार अलसुबह तक दुरुस्त किया। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि तेज हवा व बारिश के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रात में बिजली प्रभावित हुई थी। बिजली को मंगलवार अल सुबह तक चला चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed