फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First online counseling for admission in Government Polytechnic from today

Ambala News: राजकीय पॉलीटेक्नीक में दाखिले के लिए पहली ऑनलाइन काउंसलिंग आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
First online counseling for admission in Government Polytechnic from today
अंबाला सिटी शहर के राजकीय बहुतकनीकी में विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के पहली ऑनलाइन काउंसलिंग शुक्रवार आज से शुरू होगी। यह काउंसलिंग 15 तक चलेगी। जिसमें आवेदक सीट के लिए विकल्प भर सकते हैंं। ये जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर विजिट करने के बाद स्क्रीन पर दाहिनी तरफ स्टेप टू पर क्लिक करें व पंजीकरण आईडी व पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद, स्क्रीन पर फिल/ मॉडिफाई विकल्प क्लिक करें। ऑनलाइन काउंसलिंग करते समय विकल्प का चयन बहुत ही ध्यान से करना चाहिए। विकल्प भरना ब्रांच व पॉलिटेक्निक का चयन करना होता है। जो आवेदक ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे, वह अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प का चयन कर सकते हैंं। जो विकल्प सबसे ज्यादा पसंद है उसको सबसे पहले नंबर पर भरें। इसके बाद आवेदक दूसरे पसंद विकल्प को दूसरे नंबर पर भरें और इसी तरह पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थी को अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प चयन करना चाहिए व उनको भरना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का काम 12 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11:59 बजे तक रहेगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट आबंटन का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते है व अपना प्रोविजनल सीट आबंटन का लेटर प्रिंट कर सकते है। आवेदक को आबंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए दिनांक 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाएं जहां पर उसको सीट का आबंटन हुआ है। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए जो उसके प्रोविजनल सीट आबंटन लेटर में लिखे हुए है। जो आवेदक 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम 4 बजे तक आबंटित सीट के लिए उस संस्था में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आबंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी। टीएफडब्ल्यू व ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को अपनी ऑनलाइन काउंसलिंग टीएफडब्ल्यू व ईडब्ल्यूएस के रोल नंबर से भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed