फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First Merit Two in Government Polytechnic

Ambala News: राजकीय पॉलीटेक्निक में पहली मेरिट दो को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
First Merit Two in Government Polytechnic
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन आवेदन का सोमवार 24 जून को आखिरी दिन है। कॉलेजों में आवेदन के लिए आवेदक पहुंच रहे हैं। अब 28 जून से मेरिट सूची का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद दो जुलाई को मेरिट सूची लगेगी। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक में आठ कोर्स में 600 सीट हैं। इन सीट के मुकाबले संस्थान में 900 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन के साथ ही फार्म के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में कंप्यूटर कोर्स को लेकर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्नीक में आठ कोर्स की 480 सीट के लिए दाखिला होगा। संस्थान के दाखिला इंचार्ज डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि 480 सीट पर करीब 400 आवेदन आ चुके हैं। सोमवार 24 जून आवेदन की अंतिम तारीख है। इसके बाद मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

ये रहेगा पहली मेरिट का शेड्यूल
-28 जून को सीट च्वॉइस फीलिंग की जाएगी। यह काम एक जुलाई तक चलेगा।

-28 जून से च्वॉइस लॉकिंग का कार्य शुरू होगा। यह कार्य भी एक जुलाई तक चलेगा।

-दो जुलाई को सीट आबंटित को लेकर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

-मेरिट में नाम आने पर विद्यार्थी तीन से पांच जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।

दूसरी मेरिट का ऐसा रहेगा शेड्यूल

-आठ जुलाई को सीट च्वॉइस फीलिंग की जाएगी। यह कार्य 10 जुलाई तक चलेगा।

-आठ जून से च्वॉइस लॉकिंग का कार्य शुरू होगा। यह कार्य भी 10 जुलाई तक चलेगा।

-11 जुलाई को सीट आबंटित को लेकर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

-मेरिट में नाम आने पर विद्यार्थी 12 से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।


कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्नीक

कोर्स सीट

कंप्यूटर 120

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60

ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60

लाइब्रेरी एवं इंफारमेशन साइंस 30

फाइनेंस अकाउंट और ऑडिटिंग 60

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60

फॉर्मेसी 60

बैकिंग, फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस वोकेशनल 30



राजकीय पॉलीटेक्निक में यह कोर्स चल रहे

कोर्स सीट

आर्किटेक्चर 60

ऑटोमोबाइल 60

सिविल 120

कंप्यूटर 60

इलेक्ट्रिकल 60

इलेक्ट्राॅनिक्स और कम्युनिकेशन 60

मेकेनिकल 120

प्लास्टिक 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed