{"_id":"667225b89f4f98cf4602b924","slug":"firing-on-bike-riders-one-dead-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124795-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन
अंबाला। नग्गल थाना क्षेत्र के खैरा से अमीपुर वाले मोड पर मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों पर बदमाशों ने तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीनों हमलावर भी बाइक पर थे। बदमाशों ने युवकों के पीछे से गोलियां बरसाई।
दानीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोलू की दो गोलियां लगने पर मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों गोलियां पीठ से होते हुए छाती में घुस गई। जबकि बाइक में बीच में बैठे खराबगढ़ निवासी गुरजेंट उर्फ दिलजान को गोली लगी। चालक प्रदीप के गोली छूकर निकल गई और उसे रेफर किया है।
उधर, गुरजेंट को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस सहित सीन ऑफ क्राइम, सीआईए आदि जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई। वहीं मौके पर एएसपी सृष्टि गुप्ता भी पहुंची और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
प्रदीप ने दौड़ाई बाइक, बदमाश लगे रहे पीछे
बताया जाता है कि शातिर बदमाशों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सुनसान इलाके में पहले से बदमाश घात लगाए बैठे थे। जैसे ही प्रदीप बाइक चलाकर गुरप्रीत और गुरजेंट को लेकर खैरा-अमीपुर मोड़ पर पहुंचा तो बदमाशों ने पीछा कर गोलियां बरसाईं। आवाज सुनने के बाद प्रदीप ने बाइक को भगाने का भी प्रयास किया, लेकिन गुरप्रीत के दो गोलियां लगी थी। परिजनों ने बताया कि वह गुरजेंट को लेकर भी भागा। फिर भी बदमाशों ने पीछा नहीं छोड़ा। एक गोली गुरजेंट की पीठ में लगी।
आपस में रिश्तेदार थे मृतक, गुरजेंट और प्रदीप
मृतक के पिता सोहन लाल ने बताया कि उसे पास दो बेटे व दो बेटियां है। उनका पेंट व डीजे का काम था। गुरप्रीत उर्फ गोलू दुकान का काम संभालता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। गुरप्रीत, गुरजेंट व प्रदीप दूर के रिश्तेदार है। तीनों बाइक पर ही निकले थे। उधर, मौत का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू से बात कर रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
एक माह कारोबारी से छीने थे अढ़ाई लाख
नग्गल थाना क्षेत्र में 2 मई की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी गगन नरूला पर तलवारों से हमला कर दिया था। जाते हुए चोर ढाई लाख रुपये की नकदी व लैपटॉप का बैग ले उड़े थे। यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। गुस्साएं कारोबारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक सप्ताह बाद जाम भी लगा दिया था। वो भी वारदात अभी तक अनसुलझी है।
वर्जन
बाइक सवार तीन युवकों पर गोलियां चली थी। गुरप्रीत उर्फ गोलू की मौके पर मौत हो गई तो दूसरे युवक गुरजेंट के गोली लगने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। तीसरे युवक प्रदीप के गोली लगने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। घायल और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को गुरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम होगा।
ऋषिपाल, इंस्पेक्टर, नग्गल थाना