फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire on seven farmer

विधायक के खिलाफ उकसाने व धमकी में भाकियू जिलाध्यक्ष सहित 7 किसान नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
fire on seven farmer
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर वीरवार को इंको चौक पर प्रदर्शन के दौरान विधायक असीम गोयल के खिलाफ उकसाने, गाली-गलौज करने व धमकी देने के मामले पुलिस ने संज्ञान लिया है। देर रात 7 किसानों को नामजद करने के अलावा कई नामालूम पर केस दर्ज किया गया। बलदेव नगर थाने में सुरक्षा एजेंट नवीन के बयान और वीडियोग्राफी के आधार धारा 114, 147, 149, 188, 294, 341, 500, 504 और 506 में कार्रवाई की गई। केस के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने आह्वान किया था कि सिटी विधायक असीम ने विधानसभा में किसानों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, उसके विरोध में इंको चौक पर विधायक का पुतला फूंकेंगे। करीब 400 किसान इंको चौक के पास पुतला लेकर पहुंचे और दरियां बिछाकर भाषणबाजी करते रहे। इसमें विधायक को अपमानित करते हुए गाली-गलौज का प्रयोग किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह, जससिंह, सुखविंदर सिंह, नवदीप सिंह जलबेहड़ा, गुलाब मानकपुर, अमरजीत सिंह मोहड़ी, डडियाना के इकबाल सिंह, लखनौर का शमशेर सिंह, मानकपुर के सतविंदर सिंह और अन्य किसानों ने भाषण में विधायक को घर से बाहर न निकलने देने के लिए उकसाया और जयसिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इन्होंने विधायक की कोठी के बाहर बैठकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed