फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in the fields, 17 acres of wheat destroyed

खेतों में आग, 17 एकड़ गेहूं खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in the fields, 17 acres of wheat destroyed
वीरवार को विभिन्न गांवों में किसानों की गेहूं की फसल और फाने आग की भेंट चढ़ गए। पशुओं की तूड़ी भी खाक हो गई जबकि ट्रैक्टर में भी आग लग गई। इस दौरान किसानों की करीब 17 एकड़ की गेहूं की खड़ी फसल व 78 एकड़ के फानों में आग लग गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के स्पष्ट कारण अभी मालूम नहीं चल पाए हैं मगर तेज हवाओं की वजह से आग विकराल रूप लेेती गई और खेत-दर-खेत आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन

अंबाला क्षेत्र के गांव भानोखेड़ी में दोपहर के समय अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिस कारण भानोखेड़ी के किसान बलबीर सिंह के दो एकड़ की खड़ी फसल व दस एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। इसी प्रकार बलकार सिंह के खेतो में 21 एकड़ के फाने जले, संदीप कुमार के खेत में एक एकड़ खड़ी फसल, अमर सिंह के छह एकड़ के फाने जले, नैब सिंह के खेतों में तीन एकड़ खड़ी फसल व 30 एकड़ के फाने जले व खेत में तूड़ी बना रहे रीपर के पीछे लगी ट्राली में आग लग गई। ट्राली तूड़ी सहित जल गई है।
विज्ञापन

गांव उगाड़ा में भी एक किसान की पांच एकड़ खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। गांव सिघांवाला में भी गुरमेल सिंह गांव हेमा निवासी जिसने गांव सिघांवाला में जमीन ठेके पर ली हुई है। उसके खेतों में भी पांच एकड़ के फाने जलकर राख ो गए, इसी प्रकार गांव भुन्नी में राजकुमार की पांच एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई, वहीं गांव के ही रामकुमार के खेतों में छह एकड़ की फसल के फाने जलकर राख हो गए। गांव वासियों व दमकल विभाग की ओर से की गई मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला। गांव शाहपुर में फसल की कटाई के बाद पौने दो एकड़ में खड़े फानों में आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियां लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट के बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते आग बुझा दी। दमकल विभाग की गाड़ी देरी से आने पर किसानों ने रोष भी जताया। उनका कहना था कि फसल के सीजन में गाड़ी ग्रामीण एरिया में ही खड़ी होनी चाहिए। गनीमत यह रही कि आग पास के खेत में खड़ी फसल तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान हो सकता था।
अंबाला। गांव दुखेड़ी में ट्रांसफार्मर के पास गेहूं की फसल में आग लग गई। खड़ी फसल में आग पूरी तरह से फैल गई और पौने दो एकड़ जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर ही आग बुझाने का काफी प्रयास किया और फिर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। गनीमत यह रही कि समय रहते कर्मचारियों ने आग बुझा दी, वरना काफी नुकसान हो सकता था। सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि खेत के पास ही झाड़ियां व ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। पहले आग झाड़ियों में लगी और फिर खेत में। दुखेड़ी निवासी पवन के करीब पौने एकड़ में फाने जल गए।

अंबाला। छावनी के 12क्रॉस रोड स्थित बिजली बोर्ड के अंदर एक्सईएन की पुरानी कोठी परिसर की झाड़ियों में आग लग गई। हालांकि एक्सईएन की कोठी में कोई रहता नहीं है और विभाग इसका स्टोर में रूप में इस्तेमाल कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड में आग फैली देखी तो तुरंत बचाव के लिए संबंधित कर्मचारियों को फोन किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान देवी प्रसाद भट्ट ने सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, हाथी खाना मंदिर के पास पेड़ में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed