फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in cloth market Ambala

9 गाड़ियों ने लगाए 25 चक्कर लगा तीन घंटे में बुझाई आग

Tue, 13 Aug 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fire in cloth market Ambala
अंबाला सिटी। शहर की कपड़ा मार्केट में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तबेला चाइनीज के नाम से मशहूर फड़ी मार्केट, सोनम साड़ीज व नवीन प्रापर्टी की दुकान में आग लग गई। इस दौरान आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि फायरब्रिगेड को अन्य जगहों से भी मदद मांगनी पड़ी। फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि घटना के दौरान भयंकर आग लगने के कारण अंबाला सिटी से 3, कैंट से 2, पंचकूला से 2, डेराबस्सी से 1 और आर्मी से 1 फायरब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 9 गाड़ियों ने करीब 25 चक्कर लगाए। उन्होंने कहा कि कपड़ा मार्केट के साथ-साथ जगाधरी गेट पर लगने वाले जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पीड़ित दुकानदार ने इस घटना को रंजिशन करार बताया है। आग लगने से जहां सोनम साड़ीज में पड़ा सारा माल जलकर राख हो गया, वहीं तबेला चाइनिज फड़ी मार्केट में लगे करीब 50 स्टालों का माल भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगने से दुकानों में पड़े कपड़ों में दुकानों में धुआं फैल गया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए फायरब्रिगेड कर्मियों ने साथ लगती दीवार तोड़कर आग बुझाई। इस आग में पीड़ित दुकानदारों के अनुसार करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं जानकारी मिलते ही भाजपा जिला सचिव रितेश गोयल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

दमकल कर्मी की पीठ जली
आग के दौरान आग पर काबू पाने में जुटे फायर कर्मी प्रवीण की पीठ पर आग पर डाला गया पानी वापस आकर गिरा। प्रवीण ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन यह पानी उसकी पीठ पर गिर गया। इससे तुरंत उसकी पीठ पर छाले पड़ गए। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और करीब एक घंटे के बाद ही वह अस्पताल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट या शरारत, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि सोनम साड़ीज के मालिक का साथ लगती फड़ी मार्केट संचालक से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रोहिन के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है। वहीं इस आग के पीछे कुछ शरारती तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने का भी अंदेशा है। फिलहाल अंबाला शहर पुलिस ने सभी प्रभावित पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से आई मुश्किल
कपड़ा मार्केट में जाम की स्थिति से प्रशासन निपट नहीं पाया। यह कारण है कि आए दिन चंद मिनटों के बाद कपड़ा मार्केट में जाम लग जाता है। उधर पुलिस ने भी आग की घटना के चलते कपड़ा मार्केट को चार तरफ से बैरिगेड्स लगाकर रास्ता बंद कर बड़े वाहनों के लिए प्रवेश वर्जित कर दिया ताकि फायर बिग्रेड के काम में दिक्कत न आए। फायर बिग्रेड की गाड़ियों को जाम की वजह से घटना स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान उपकरणों की कमी को लेकर मौके पर मौजूद फायरकर्मियों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed