{"_id":"6a0b8c18dd8f83f79c0ad0c4","slug":"fir-will-be-lodged-against-9-enumerators-for-negligence-in-census-duty-ambala-news-c-36-1-amb1001-163377-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 9 प्रगणकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 9 प्रगणकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Tue, 19 May 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 19 May 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद ड्यूटी पर न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। नगर परिषद अंबाला सदर के कार्यकारी अधिकारी सह चार्ज ऑफिसर ने अंबाला सदर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर 9 प्रगणकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है।
बॉक्स
बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं शुरू किया काम
जानकारी के अनुसार इन सभी कर्मचारियों को जनगणना और मकान सूचीकरण के काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बार-बार हिदायत देने, समीक्षा बैठकों में समझाने और कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी इन्होंने न तो काम शुरू किया और न ही अपनी ड्यूटी की रिपोर्ट दी। प्रशासन का मानना है कि इन कर्मचारियों की इस जानबूझकर की गई लापरवाही और अवज्ञा के कारण राष्ट्रीय महत्व के वैधानिक कार्य में बाधा आ रही है और देरी हो रही है । इसे जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन मानते हुए इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया गया है ।
इन 9 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
नगर परिषद द्वारा पुलिस को सौंपी गई सूची में सरकारी और निजी स्कूलों सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इसमें सीबीएस स्कूल में कार्यरत शिक्षक नीरज यादव, कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल की शिक्षिका अंजना लाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर-सरसेहड़ी के अभिषेक शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड की प्रीति मल्होत्रा, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस विभाग के विजय कुमार, सेवा समिति लिटिल एंजेल कॉन्वेंट स्कूल की सतपाल कौर, सिख वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगीता, सेवा समिति लिटिल एंजेल कॉन्वेंट स्कूल की मीनू और एल्पाइन पब्लिक स्कूल की नेहा शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -
मामला बेहद गंभीर और समयबद्ध
जनगणना कार्य की संवेदनशीलता और इसके समयबद्ध होने के कारण इस मामले को बेहद जरूरी श्रेणी में रखा गया है । चार्ज ऑफिसर ने संबंधित प्रगणकों के नियुक्ति आदेश, निर्देश पत्रों और कारण बताओ नोटिस की कॉपियां भी पुलिस को सौंप दी हैं ताकि जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके । इस कार्रवाई की प्रतिलिपि निदेशक जनगणना चंडीगढ़, प्रधान जनगणना अधिकारी सह उपायुक्त अंबाला, उपमंडल जनगणना अधिकारी और जिला को-ऑर्डिनेटर को भी आवश्यक सूचना हेतु भेज दी गई है। प्रशासन के इस कड़े रुख से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
-- -
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 9 प्रगणकों के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी प्रगणकों ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही अपनी ड्यूटी की।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर,अंबाला।