फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fight with boys to collect money for your

छोरे पहलवानों से लड़कर जोड़ती थी टूर का पैसा

Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
‘न तो दिल्ली सरकार और न ही किसी अन्य सरकार ने आर्थिक मदद की। किसी भी खेल प्रतियोगिता में आने-जाने का खर्चा निकालने के लिए लड़कों से कुश्ती करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


इसके बाद ही टूर के खर्च के लिए पैसे एकत्रित हो पाते थे।’ यह दर्द है एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली राष्ट्रीय चैंपियन और मजदूर की बेटी पहलवान दिव्या सैन का, जो उन्होंने अंबाला में व्यक्त किया।
विज्ञापन


दिव्या यूपी के मुज्जफरनगर की रहने वाली हैं, मगर दिल्ली की ओर से खेलती हैं। दिव्या का कहना है कि कई गोल्ड मेडल हासिल करने के बावजूद उन्हें दिल्ली और यूपी सरकार ने वह सम्मान नहीं किया, जिसकी वे हकदार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या का कहना है कि वे अंबाला में आईं, तो उन्हें बहुत सम्मान मिला। इसलिए उनकी दिली इच्छा है कि वे अब हरियाणा की ओर से खेलें। शुक्रवार को राष्ट्रीय सैन समाज संघ के तत्वाधान में अंबाला कैंट में हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शिवाजी काकरान ने दिव्या का स्वागत किया।

उन्होंने पहलवान दीपिका जाखड़ को अपना रोल मॉडल बताते हुए कहा कि जब वे उनसे मिलीं, तो उन्होंने उससे कहा था कि वे उनकी जैसे बनना चाहती है। इस पर दीपिका ने पीठ ठोकते हुए कहा था कि वे उसके जैसी नहीं, उससे भी तगड़ी पहलवान बनेगी। दिव्या के अनुसार दीपिका की यही बात उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही।
लोगों ने भी किया अभिनंदन

सम्मान के बाद दिव्या सैन को खुली जीप में शहर में घुमाया गया। इसके चलते अंबाला के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया।   समाज सेविका धनवंती देवी ने 11 हजार रुपये देकर दिव्या सैन को सम्मानित किया। दिव्या इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने पिता सूरज पहलवान को देती हैं।

जीत चुकी हैं ढेरों मेडल
दिव्या सैन ने बताया कि नेशनल गेम्स में दो बार 60 किलोग्राम वर्ग और 70 किलोग्राम वर्ग में मेडल जीते हैं। एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।


वह अभी तक नेशनल गोल्ड मेडल और 14 स्टेट गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस मौके पर संगठन सचिव राम प्रकाश, रविंद्र, सोमदत्त चंदेल, खदेह मटू, सोहनलाल नागी, रामकुमार, दिलबाग सिंह, वीरेंद्र मारवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed