फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fight in two groups in valmiki bast ambala

दो गुटों में मारपीट, एक पक्ष पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ पहुंचा थाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fight in two groups in valmiki bast ambala
बाल्मीकि बस्ती नंबर 6 में शुक्रवार देर रात को दो गुटों के बीच रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि घर में कार्यक्रम चल रहा था और गली में ही मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव की स्थिति बनने पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। एक पक्ष से हर्ष तेजधार हथियार लगने पर घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी कर्ण ने मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस द्वारा एक ही पक्ष की सुनवाई करने पर हर्ष और उनके परिजन पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी करते हुए बाल्मीकि बस्ती से अंबाला कैंट थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर विरोध जताया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी विजय ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों की महिलाओं, युवकों सहित 18 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हर्ष सहित बब्लू से की मारपीट, 9 नामजद
एक पक्ष में रजनी की शिकायत पर करन, गोरखा, गौतम, गट्टू पोंगा, कमलेश, पूजा सैनी, मिनाक्षी, सपना और ममता के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। रजनी का कहना था कि 19 फरवरी को जब मेरा बेटा हर्ष अपनी कॉलोनी के मुख्य द्वार पर शादी समारोह के उपरांत घर का जरूरी सामान लेने गाया था कि बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मुझे भी पड़ोसियों ने बचाया। अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और घर पर पथराव कर दिया। रात 12 बजे बबलू के घर ऊपर भी हमला कर दिया। कांच की बोतल व पत्थर ईंटें फेंककर घर पर सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

कर्ण से मारपीट करने पर 9 नामजद
दूसरे पक्ष की ओर से कर्ण की शिकायत पर पुलिस ने अभि, आर्यन, हर्ष, आदर्श, गौरव, अश्वनी, जोम्बी, सुमित, गंजा राजू प्रधान पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कर्ण का कहना था कि वह अपने दो नीशू के साथ कुम्हार मंडी से बाइक पर घर की तरफ आ रहा था कि दूसरे पक्ष ने कार्यक्रम में नाचते-नाचते रास्ता रोक लिया। तभी ईंटों से पीछे से हमला हुआ। मौके से भागकर मैंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी कर थाने आने वाले पक्ष के खिलाफ ही शुक्रवार देर रात मारपीट करने की शिकायत आई थी। पुलिस जब मामले की जांच के लिए घर पहुंची तो उन्होंने विरोध जताया। जब वह थाने आ गए तो नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। उस समय तक नारेबाजी वाले पक्ष ने शिकायत नहीं दी थी। समझाने के बाद दूसरे पक्ष से भी शिकायत लेकर दोनों के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
- विजय कुमार, इंस्पेक्टर, अंबाला कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed