फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fetal investigation being done in Shamli busted

शामली में किए जा रहे भ्रूण जांच का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fetal investigation being done in Shamli busted
अंबाला। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र के अधिकारियों के साथ मिलकर शामली में चल रहे भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने पूरी योजना के साथ दबिश दी और मौके से दलाल समेत दो लोगों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी डॉक्टर भागने में कामयाब हो गया। टीम ने मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन, 36 टैबलेट और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. बलविंदर कौर ने बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। कुरुक्षेत्र के बीड़ अमीन निवासी दलाल जीतेंद्र द्वारा यूपी में भ्रूण लिंग जांच करवाने की सूचना मिली थी। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम का सहयोग लिया। वहां से डिकोय ग्राहक तैयार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दलाल जीतेंद्र पर निगरानी रखे हुई थी। दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती (डिकॉय) को पहले कुरुक्षेत्र और करनाल घुमाया। इसके बाद यूपी के शामली ले गया। यहां वीरवार देर शाम को दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती का डॉ. नदीम से संपर्क कराया। जैसे ही गर्भवती का भ्रूण लिंग जांच करने लगे, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर दी। आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed