फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Festival special trains will run for Bhagat Ki Kothi-Dehradun, Dehradun-Muzaffarpur and Dehradun-Howrah

भगत की कोठी-देहरादून,देहरादून-मुजफ्फरपुर तथा देहरादून-हावड़ा के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Festival special trains will run for Bhagat Ki Kothi-Dehradun, Dehradun-Muzaffarpur and Dehradun-Howrah
अंबाला। आगामी त्योहारों के अवसर पर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन तथा अतिरिक्त भीड़-भाड़ के निकासी के लिए रेलवे भगत की कोठी-देहरादून, देहरादून-मुजफ्फरपुर तथा देहरादून-हावड़ा के लिए निम्नानुसार त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन करेगी। 04803 भगत की कोठी-देहरादून त्योहार स्पेशल (एक फेरा) 04803 भगत की कोठी-देहरादून त्योहार स्पेशल दिनांक 19 अक्तूबर 2022 को भगत की कोठी से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2 बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन

शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में जोधपुर, मेडता रोड़, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुडगांव, दिल्ली जं., गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी, रूड़की और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। 04316/04315 देहरादून-हावड़ा-देहरादून त्योहार स्पेशल (चार फेरे) 04316 देहरादून-हावड़ा त्योहार स्पेशल 20 अक्तूबर तथा 27 अक्तूबर को देहरादून से मध्य रात्रि 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.15 बजे हावड़ा जं. पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04315 हावड़ा-देहरादून त्योहार स्पेशल 21 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर 2022 को हावड़ा से दोपहर 12 बजकर 30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 8 बजे देहरादून पहुंचेगी। वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में हरिद्वार जं., लक्सर जं., मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर जं., वाराणसी जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., दिलदार नगर जं., बक्सर, आरा, पटना जं., मोकामा जं., क्यिूल जं., जमुई, झाझा, जेसीडीह जं., माधोपुर जं. और आसनसोल जं. रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed