फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female policeman accused her husband and village sarpanch of submitting false complaint

Ambala News: महिला पुलिसकर्मी ने लगाए पति और गांव के सरपंच पर झूठी शिकायत सौंपने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Female policeman accused her husband and village sarpanch of submitting false complaint
अंबाला। महिला पुलिसकर्मी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के अलावा पति व गांव के सरपंच द्वारा रंजिशन झूठी शिकायत सौंपकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। अंबाला कैंट पुलिस ने महिला मंजू की शिकायत पर कृष्ण कुमार व शमशेर सिंह पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंजू ने बताया कि वह पिछले 15 साल से हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। उसकी 10 अक्टूबर 2020 को कुरुक्षेत्र के फतहपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसने महेश नगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दो मामले घरेलू हिंसा व धारा 125 सीआरपीसी का किया था।
विज्ञापन

बाद में उसका पति के साथ समझौता हो गया। वह कुरुक्षेत्र के फतेहपुर गांव में रहने लगे। उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे। बाद में वह बच्चों सहित अंबाला कैंट में रहने लगी थी। आरोप लगाया कि 10 जुलाई 2022 को उसके पति ने उसे कहा था कि तलाक देते हुए दोनों बच्चों का 15-15 लाख रुपये खर्चा देगा। इसको लेकर समझौता हुआ था। बावजूद पति पीछे हट गया था। इसकी शिकायत 28 जुलाई 2022 को गृहमंत्री अनिल विज को सौंपी थी। मामले की जांच डीएसपी अंबाला कैंट ने एसएचओ पड़ाव थाने को ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था और इस दौरान मौजूद फतेहपुर गांव के सरपंच शमशेर सिंह ने उसे जातिसूचक शब्द कहे थे। 14 अक्टूबर 2022 को पड़ाव थाने में मुकदमा दर्ज हो गया था। पुलिस ने सरपंच शमशेर सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, आरोपी शमशेर सिंह की कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अब उसके पति व सरपंच शमशेर सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रची हुई है।

स्टेट विजिलेंस को दी थी शिकायत

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति व सरपंच ने रमेश कुमार शर्मा नाम से उसके खिलाफ एक शिकायत डीजीपी स्टेट विजिलेंस को की। वह जांच में शामिल हुई, लेकिन जांच में यह शिकायत झूठी पाई गई। वह किसी रमेश कुमार को जानती तक नहीं। जांच के दौरान पुलिस ने रमेश कुमार के पते की जांच करवाई तो पता चला कि वहां कोई रमेश कुमार रहता नहीं है। न ही शिकायत पर कोई मोबाइल नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed