फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female laborer falls while installing grill on second floor, dies

Ambala News: दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगाते गिरी महिला मजदूर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Female laborer falls while installing grill on second floor, dies
अंबाला। छावनी की सोनिया कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरप्रदेश के बदायू निवासी 42 वर्षीय मीना नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। छावनी नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपेंगे।
विज्ञापन

उधर, महेश नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि परिजनों के बयानों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अचानक हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि महिला के पास तीन बच्चे हैं। महिला मिस्त्री के साथ मजदूरी करने के लिए जाती थी। सोमवार दोपहर को छावनी की सोनिया कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगाने का काम किया जा रहा था। उस समय दो अन्य के साथ महिला मजदूर भी काम कर रही थी कि अचानक हादसा हो गया। महिला ग्रिल के साथ ही नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed