{"_id":"64b83bbec1ff8807990f90b5","slug":"fed-up-with-husbands-assault-wife-swallowed-poisonous-substance-died-ambala-news-c-36-1-sknl1003-7028-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पति की मारपीट से तंग पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पति की मारपीट से तंग पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
विज्ञापन
अंबाला। पति के अत्याचार व मारपीट से तंग आकर महिला ने किराये के मकान में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में छावनी के 12 क्राॅस रोड स्थित गुजराती कॉलोनी निवासी गीता ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी देवी 28 नवंबर 2020 को घर से बिना बताए चली गई थी। उन्होंने थाना पड़ाव में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। कुछ समय बाद उसको पता चला कि उसकी बेटी बब्याल के गोगा माड़ी निवासी हर्ष के साथ रह रही है।
इसके बाद उसने बेटी की गुमशुदगी का केस रद करवा दिया। तब से उसकी बेटी हर्ष के साथ रह रही थी। इसके बाद उसका एक्सीडेंट हो गया। उसे देखने बेटी लक्ष्मी आई तो उसने बताया कि वह बीते 10 महीनों से हरि नगर में किराए पर रह रही है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इसके कुछ दिन बाद ही बेटी लक्ष्मी ने किराए के मकान में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक मकान मालकिन उसे लेकर अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके अनुसार उसकी बेटी लक्ष्मी ने पति हर्ष के अत्याचार से तंग व परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।