फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fasting women offered prayers to the setting sun

Ambala News: व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fasting women offered prayers to the setting sun
अंबाला सिटी। छठ पूजा पर्व पर रविवार को शहरभर के कई स्थानों पर तैयार किए गए छठ पूजा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंची व्रती महिलाओं ने विधिवत सूर्यास्त के दौरान पानी के बीच खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित की। महिलाओं ने सूर्य देव को नमन करते हुए जयकारे लगाए।
विज्ञापन

अंबाला सिटी क्षेत्र में सिटी के सेक्टर-9, नसीरपुर, जनसुई हेड, घग्गर नदी, देवी नगर सुआ व चंडीगढ़ रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक बनाए गए छठ पूजा घाट में व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठ पूजा व्रत को लेकर सभी घाटों को विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां व रंग बिरंगी फुलवारियों से सजाया गया था। इनमें केले के पेड़ भी विशेष तौर पर लगाए गए थे। व्रती महिलाओं ने सूप में विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री रखकर सूर्य देव को का पूजन किया। सेक्टर- 9 में बनाए गए छठ पूजा घाट पर पहुंचे पूर्वांचल सेवा समिति के प्रधान राजेश राय ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने विधिवत छठ पूजा के कार्यक्रम में भाग लिया। छठ पूजा कार्यक्रम में भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया है। जहां भक्तों द्वारा भजन आदि प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नसीरपुर छठ पूजा घाट पर पहुंचे सेक्टर- 10 निवासी मनोज कुमार, सेक्टर- 9 निवासी विप्लव व मोखा माजरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवारों सहित छठ पूजा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस चार दिवसीय पर्व को मनाने के लिए बीते कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। वहीं छठ पूजा करने के लिए पानी के घाट को भव्य सुंदर ढंग से सजाया गया था। नसीरपुर घाट पर दोनों तरफ हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं व पुरुष सूर्यास्त के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे थे, जहां पर सभी ने विधिवत सूर्य देव की आरती करते हुए नमन किया। इसी प्रकार अंबाला सिटी के जनसुई हेड, घग्गर नदी व चंडीगढ़ रोड स्थित पानी के घाट पर भक्तों ने छठ पूजा के कार्यक्रमों में भारी संख्या में पहुंचकर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed