फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers trend towards mustard, sowing in 1600 acres

सरसों की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान, 1600 एकड़ में की बुआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers trend towards mustard, sowing in 1600 acres
खेत में खड़ी सरसों की फसल - फोटो : Ambala
क्षेत्र के किसानों का रुझान इस बार तिलहन फसल सरसों की तरफ बढ़ा है। पिछले साल सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य से अधिक दाम में सरसों की फसल बिकने से क्षेत्र के किसान सरसों की अधिक बुआई कर रहे हैं। इसके अलावा सरसों में कम लागत, कम पानी व कम खाद को देखते हुए किसान सरसों को फायदे का सौदा समझ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अब सरसों की फसल का दाम भी अच्छा मिलता है। इस कारण पिछले साल के मुकाबले किसानों ने इस बार सरसों की फसल की अधिक बुआई की है। पिछले साल ब्लॉक में एक हजार 150 एकड़ जमीन में सरसों की फसल की बुआई की गई थी। जो इस बार बढ़कर 1600 एकड़ जमीन में हो गई है।
विज्ञापन

कम लागत में ज्यादा मुनाफा
क्षेत्र के किसान बलबीर सिंह, धर्मेंद्र, शेरसिंह व कलीराम ने बताया कि अन्य फसलों को लगाते समय लागत बहुत अधिक आती है। वहीं सरसों की फसल न्यूनतम लागत में ही लग जाती है। किसानों ने बताया कि एक एकड़ जमीन में सरसों का बीज एक से दो किलो लगता है। दूसरी ओर, सरसों की फसल में एक-दो सिंचाई की जरूरत पड़ती है। क्षेत्र में एक एकड़ में सरसों की फसल दो क्विंटल से आठ क्विंटल तक निकलती है। सरसों की फसल में अन्य खर्चे भी कम हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरसों की फसल का सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य 4650 रुपये था। मगर, मंडी से बाहर सरसों की फसल 7500 रुपये तक बिकी। इस कारण किसानों का रुझान सरसों की फसल की ओर इस साल अधिक बढ़ा है। वहीं इस बार सरसों का समर्थन मूल्य 5050 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान उत्साहित
खेत की अच्छे से तैयारी करने के बाद सरसों की बुआई कर दी जाती है। सरसों की फसल एक-दो सिंचाई में ही तैयार होती है। इसलिए क्षेत्र के किसान उत्साहित हैं। किसान कम लागत, अच्छा मूल्य और अधिक उत्पादन को देखते हुए सरसों की फसल की अधिक संख्या में बुआई कर रहे हैं। इस बार 450 एकड़ अधिक जमीन में सरसों व तोड़िया की संयुक्त फसल की बुआई की गई है।
-ललित शर्मा, तकनीकी प्रबंधक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed