फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers took out a tractor march to protest the India-US trade deal.

Ambala News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a tractor march to protest the India-US trade deal.
शहजादपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला/शहजादपुर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में था।
ब्लॉक प्रधान गुरजीत सिंह संतोखी के नेतृत्व में किसानों ने कड़ासन से शहजादपुर अनाज मंडी तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान करीब 40-50 ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मंडी पहुंचकर व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया।
अंबाला कैंट में भी इसी तरह से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसान नेताओं ने कहा कि इस समझौते से भारतीय खेती बर्बाद हो जाएगी। डील के तहत अमेरिका के कृषि उत्पाद और डेयरी आइटम भारत में जीरो टैरिफ पर बिकेंगे, जबकि भारत के उत्पादों पर वहां 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान गुरजीत सिंह ने चेतावनी दी कि इसके विरोध में तहसील स्तर पर प्रदर्शन जारी रहेंगे और 23 मार्च को पिपली में होने वाले बड़े कार्यक्रम में निर्णायक फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान गुरजीत सिंह के साथ उपप्रधान बिट्टू, जॉनी, हरनेक, संदीप, परमेश्वर लाल, मनजीत, अश्विनी, विक्रम, सुरेंद्र, प्रिंस, विक्रम राणा, राम सिंह, कृष्ण, राजवीर, गुरमुख और सुरमुख सहित भारी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

शहजादपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद

शहजादपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed