फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers shout, blew effigies

किसानों का हल्ला बोल, फूंके पुतले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers shout, blew effigies
अंबाला सिटी। लखीमपुर हत्याकांड की पहली बरसी पर भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के किसानों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सैकड़ों की संख्या में किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, वहां जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। वहीं मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मुख्य रूप से मांग की है कि सरकार लखीमपुर में मारे गए पांच किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा दे और न्याय दिलवाए। साथ ही अन्य मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि अगर सरकार जल्दी ही उनकी मांगों को नहीं मानती तो उन्हें कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान अमनदीप, सुखविंद्र, वजिंद्र कंबोज आदि ने बताया कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए। उसने पिछले साल तीन अक्तूबर को तिकोनिया, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण आंदोलन कर लौट रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस घटना में चार किसान और एक पत्रकार शहीद हो गए। वहीं 13 से अधिक किसान बुरी तरह घायल हुए थे। उन्हें भी मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने जेल में बंद किसानों की तत्काल रिहाई और फर्जी केसों का वापस लेने की मांग की। किसानों ने बताया कि शहीद हुए पांच साथियों के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस अधिकारियों की नेताओं से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने कहा था कि वह किसानों को गिरफ्तार नहीं करेगी। जिन किसानों का नाम हमलावरों ने हत्या करने में लिखवाया है, उन्हें धारा 304 ए के तहत आरोपी बनाकर तुरंत जमानत देगी। इसके विपरित चार किसानों पर धारा 302 लगाकर जेल में डाला हुआ है जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed