फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers postponed the decision to gherao the SP office

Ambala News: किसानों ने एसपी कार्यालय के घेराव का निर्णय टाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers postponed the decision to gherao the SP office
अंबाला सिटी। किसान संगठनों ने शहर स्थित एसपी कार्यालय के घेराव का निर्णय टाल दिया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी का कहना है कि यह घेराव नवदीप की रिहाई को लेकर किया जा रहा था जबकि उन्हें जानकारी मिली है कि नवदीप को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

हालांकि तय कार्यक्रम के तहत किसान अंबाला शहर की अनाज मंडी में सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। उधर देर रात नवदीप को जमानत के आदेश मिलने के बाद अधिवक्ता रोहित जैन अंबाला में अन्य कार्यवाही कराते नजर आए।
विज्ञापन

यदि रात को ही नवदीप की रिहाई होती है तो उसे लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी, नवदीप के पिता जयसिंह जलबेड़ा व अन्य किसान नेता आएंगे। अमर जीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि रिहाई होती है तो बुधवार को अंबाला शहर में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में नवदीप को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस कार्यक्रम में हरियाणा ही नहीं पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से किसानों के आने की उम्मीद है। दूसरी तरफ किसानों की घोषणा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिलाधीश डाॅ. शालीन की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पांच या इससे ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 200 मीटर के दायरे में किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित नहीं हो सकती।
ऐसे चर्चा में आया नवदीप जलबेड़ा
किसान आंदोलन प्रथम में नवदीप जलबेड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। नवदीप ने पुलिस की चलती वाटर कैनन का मुंह किसानों से मोड़कर पीछे पुलिस की तरफ ही कर दिया था। यह वीडियो वायरल हुआ तो किसान आंदोलन में युवाओं ने नवदीप की जमकर तारीफ की थी। यहीं से नवदीप को वाटर कैनन बॉय का नाम दे दिया गया। इसके बाद भी किसानों की आवाज नवदीप उठाते रहे। अब किसान आंदोलन 2 में भी युवाओं को एकजुट करने और आंदोलन में तेजी लाने का काम नवदीप ने किया था। वैसे तो नवदीप पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। किसान आंदोलन 2 में अंबाला पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक मामला 13 फरवरी से जुड़ा है जिसमें उपद्रव में शामिल होते, भड़काने, हथियारों का प्रयोग कर हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। वहीं 15 फरवरी के उपद्रव को लेकर भी एक केस दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने पहले केस जैसे ही आरोप लगाए। इसमें एक केस में भी नवदीप को जमानत पहले ही मिल गई थी।


वर्जन
एसपी अंबाला कार्यालय के घेराव में हरियाणा पंजाबा सहित कई राज्यों से किसान आएंगे। हम मंच की तैयारी कर रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से हम प्रदर्शन करेंगे। अगर नवदीप के आदेश हमें मिल गए तो कॉल टाली भी जा सकती है।
-तेजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी, किसान मजदूर मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed