फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers got angry over sunflower weighing, burnt effigy

Ambala News: सूरजमुखी की ताैलाई पर बिफरे किसान, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry over sunflower weighing, burnt effigy
अंबाला सिटी नई अनाज मंडी के सचिव कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते हुए किसान यूनियन के सदस्य। संवाद
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की ताैलाई में गड़बड़ी के लिए शुक्रवार को भी किसानों ने जमकर रोष जताया। अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में इकट्ठा हुए किसानों ने आरोप लगाया कि वीरवार को जो ट्रक उन्होंने पकड़े थे।
विज्ञापन

उन्हें एजेंसी ने रात को ही रवाना कर दिया। जबकि उन ट्रकों के केबिन में भी सूरजमुखी की बोरियां लदी थी। वहीं शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। फिलहाल किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। भाकियू शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत माेहड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूरजमुखी की सरकारी खरीद का भार 28.600 किलोग्राम निर्धारित किया हुआ है। जबकि प्रशासन की मिलीभगत से 29 किलो तक का वजन कर किसानों की जेब पर डाका मारा जा रहा है। जिसका वह मुखर होकर विरोध कर रहे है। इस संबंध में वह डीसी और हेफेड डीएम काे भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हाे रही।
विज्ञापन

बोरियों में अधिक मिला वजन
शुक्रवार काे भी हैफेड मैनेजर की देखरेख में 40 बोरियों का वजन करवाया गया। इस दौरान हर बोरी में 400 ग्राम से एक किलोग्राम तक का अधिक वजन मिला। किसानों की मांग है कि 2 जून से की गई हेफेड की खरीदी के अनुसार किसानाें काे उनकी अतिरिक्त सूरजमुखी के भार का मुआवजा दिया जाए। अन्यथा किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दाैरान जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह माजरी, तेजवीर सिंह पंजाेखरा साहब, जय सिंह जलबेहड़ा, कुलदीप सिंह माेहड़ी और बजिंद्र सिंह कंबाेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिन 40 थैलों में वजन कम ज्यादा पाया गया, उसकी रिपोर्ट बना दी गई है। जाेकि डीएम हेफेड को साेमवार के दिन सौंपी जाएगी।
-विजय ढिल्लों, हेफेड मैनेजर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed