फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers from Moga reached Haryana, said they came by mistake

Ambala News: हरियाणा की तरफ पहुंचे मोगा के किसान, बोले गलती से आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers from Moga reached Haryana, said they came by mistake
अंबाला सिटी। शंभू की दूसरी तरफ किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने थे। वहीं, हरियाणा की तरफ भी पंजाब के मोगा से किसानों का समर्थन करने पूर्व सैनिक पहुंचे।
विज्ञापन

सबका सैनिक वेलफेयर संगठन की ओर से पहुंचे कैप्टन बिकर सिंह ने बताया कि वे लोग लुधियाना से गलत ट्रेन चढ़ गए थे। इसलिए उन्हें अंबाला उतरना पड़ा। अब हम लोग शंभु बार्डर पर जाएंगे और किसानों का साथ देते हुए समर्थन करेंगे। पुलिस ने उन्हें समझाया और वापिस गांव के रास्ते से सीमा पर जाने को कहा।
विज्ञापन

इधर बैरिकेडिंग के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी बनी रही। ग्रामीण रास्तों पर भी बैरिकेडिंग के कारण लोगों को पंजाब जाने में परेशानी हुई। कुछ ही दिन पहले सरकार के निर्देशों पर पुल तक बैरिकेडिंग हटाई गई थी। दिल्ली पैदल कूच की घोषणा के बाद से ही पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगा दिए है। इसलिए वाहन चालक सीधे ही बैरिकेड के पास आते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का रास्ता भी किया बंद
अंबाला सिटी निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि वह रोजाना पुल के पास से ही राजपुरा की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे अलग चंडीगढ़ रोड की तरफ भेज दिया।
चंडीगढ़ से जाना पड़ेगा अमृतसर
गाजियाबाद निवासी मोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ अमृतसर किसी समारोह में जा रहा था। जब वह अंबाला से पंजाब की ओर मुड़ा तो उसे पता चला कि यहां पर सभी रास्ते बंद हैं। अब उसे भी चंडीगढ़ के रास्ते ही अमृतसर जाना पड़ेगा।
हिमाचल जाना था
मेरठ निवासी नीरज ने बताया कि उसे हिमाचल के कुल्लू जाना था। रास्ते में शंभू की तरफ मुड़ गया। यहां पता चला कि इधर के सभी रास्ते बंद है।अब उसे जीरकपुर के रास्ते ही हिमाचल जाना पड़ेगा।

गूगल मैप ने सीमा पर पहुंचाया
महाराष्ट्र के पूणे शहर का रहने वाला पार्थ राव ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बद्दी जा रहा था। गूगल मैप ने यह रास्ता दिखाया। यहां पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें वापिस भेज दिया। अब वह चंडीगढ़ से बद्दी की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed