{"_id":"658f13d35fc29d5112062e14","slug":"farmers-burnt-sugarcane-over-outstanding-payment-ambala-news-c-36-1-amb1003-16082-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बकाया भुगतान पर किसानों ने जलाया गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बकाया भुगतान पर किसानों ने जलाया गन्ना
विज्ञापन
नारायणगढ़ में धरना देते गन्ना किसान।
अंबाला। छावनी में मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर किसानों ने अपनी मांगों पर धरना दिया। किसान सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। किसानों ने नारायणगढ़ में शुगर मिल की बकाया भुगतान के लिए गन्ना जला रोष प्रदर्शन भी किया।
धरने पर किसान भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह, पगड़ी संभाल जट्टा, आजाद किसान यूनियन, किसान यूनियन सर छोटू राम और किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में पहुंचे। इस मौके पर भाकियू शहीद भगत सिंह से जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी और किसान नेता सुरेश कौथ समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। किसानों ने मंडल आयुक्त के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने जुमला मालकान, देह शामलात, मुस्तरका मालकान, पट्टेदार आदि जमीनों को मालकिना हक दिवालने बारे कानून बनाना और एमएसपी गारंटी कानून बनाना व किसानों की पूर्ण कर्जा मुक्ति करना व गन्ने की बकाया पेमेंट दिलवाने और युवा किसान रविंद्र सिंह सरवारा सरसीनी को इंसाफ दिलाने और सरकारी नौकरी, बेसहारा गोवंश का स्थाई समाधान कर लोगों को पशुओं से निजात दिलाने मांगों पर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी
शुगर मिल के मुद्दे को लेकर उप मंडल कार्यालय नारायणगढ़ में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने धरने को अनिश्चितकाल तक जारी रखने के साथ निर्णय लिया कि नव वर्ष के समय एक जनवरी को किसान धरना स्थल पर एक दिवसीय अनशन करेंगे। धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के उपाध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि किसानों के पास अब सरकार और प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। धरने पर जिला परिषद सदस्य ठाठ सिंह राणा, पूर्व सरपंच सुखदेव गदौली, प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान गुरराज सिंह, दलित नेता मुलक राज, ब्लॉक समिति सदस्य शीश पाल ने शिरकत की।