फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers angry due to arrest, will put pressure on 31 Mohada

Ambala News: गिरफ्तारी से किसानों में गुस्सा, 31 को मोहड़ा से बनाएंगे दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to arrest, will put pressure on 31 Mohada
अंबाला। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा और गुरकीरत की गिरफ्तारी ने आंदोलनकारी किसानों के आक्रोश को बढ़ा दिया है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं ने इस गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मोहड़ा अनाज मंडी में 31 मार्च को किसान शुभकरण की श्रद्धांजलि कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन

अभी किसान नेताओं ने सिर्फ चेतावनी दी है कि युवा किसानों को नहीं छोड़ा तो यातायात ठप कर देंगे, मगर सही मायने में किसान नेता 31 मार्च को मोहड़ा अनाज मंडी के मंच से अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

उम्मीद है इसी कार्यक्रम में युवा किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में दबाव की नई रणनीति दिखाई दे सकती है। इस मामले में भाकियू शहीद भगत सिंह के नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी का कहना है कि पुलिस प्रशासन के ऐसे हथकंडों से वह डरने वाले नहीं हैं। बल्कि 31 मार्च को तय कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में किसान समागम में एकजुट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की सीमा पर भी विवाद

अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले किसान आंदोलन में भी हमें सरकार की ज्यादतियों से गुजरना पड़ा था। इस दौरान मुझ पर और नवदीप सहित अन्य किसान नेताओं पर 15 से 20 केस लगाए गए थे। हालांकि किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद मुकदमों को वापस ले लिया था। अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने नवदीप और गुरकीरत को मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार दिखाया है। मगर वह वहां क्या करने गया था। हमें इसकी जानकारी नहीं है। नवदीप से मुलाकात होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह एयरपोर्ट पर क्या करने गया था। पुलिस ने दूसरे राज्य में घुसकर यह कार्रवाई की इस पर पंजाब से भी पूछ रहे हैं।

किसान नेताओं के घर छापेमारी शुरू

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी और करीब 50 किसान नेताओं के घरों के बाहर पुलिस के सामने पेश होने के नोटिस चिपका दिए गए। छापेमारी करने और नोटिस चस्पा करने जा रही है तो उन्हें गांवों में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में महिलाएं, बूढ़े और जवान एकजुट होकर पुलिस को गांवों में घुसने से रोकने में कामयाब रहे।

फोटो: 26



46 दिन से निकल रही अस्थि कलश यात्रा



मुलाना। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेतृत्व में शंभू बॉर्डर पर 46 दिन हो गए हैं। किसान मजदूर मोर्चा के नेता अमरजीत सिंह मोहडी के नेतृत्व में हरियाणा में शहीद हुए जवान शुभकरण सिंह की कलश यात्रा लगातार हरियाणा के गांवों में आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा मुलाना पंहुची। जहां गुरुद्वारा साहिब के सामने लोगों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसान नेताओं ने 31 मार्च को मोहड़ा में शुभकरण सिंह के श्रद्धांजलि समागम में जुटने की कि अपील की। अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को कालपी से शुरू होकर हमिदपुर, हेमामाजरा, सरकपुर, राजौली, चहलमाजरा, सज्जनमाजरी, बराड़ा, होली, दोसड़का, धीन, मुलाना, तलहेडी, महुआखेड़ी, कलालटी, गोकुलगढ़, नौहनी, टमनौली, गोला, गोली, साबांपुर, होते हुए रछेड़ी पंहुची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed