{"_id":"580d011e4f1c1bcb75bc1f35","slug":"farmers-agriculture-problem-dharna-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याआें को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याआें को लेकर किसानों का धरना
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद लोगों का दुख दर्द सुनना ही बंद कर दिया है। खासकर किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने किसानों का ही शोषण करने में जुटी है।
विज्ञापन
वे रविवार को नारायणगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बोल रही थीं। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव व विधायक रामकिशन गुर्जर भी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने इसके बाद राज्यपाल के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में इनकी नीयत व नीति दोनों उजागर हो गई हैं। प्रदेश सरकार की किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए ही इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पूर्व विधायक जसबीर मलोर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हिम्मत सिंह, फोम लाल फिरोजपुर, श्याम सुंदर बतरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कभी नहीं की सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति
नारायणगढ़। पत्रकारों से बातचीत में राज्य सभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले भी सेना आतंकवाद को लेकर सीमा पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इसका श्रेय लेने के लिए कांग्रेस ने कभी राजनीति नहीं की। सेना पर हमें पूरा गर्व है और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्याही व जूता आदि फेंकना गलत रिवायत व निंदनीय है।