फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmer Going to Delhi Againist krishi law

पानी की बौछार और आंसू गैस के गोलों से नहीं रुके किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmer Going to Delhi Againist krishi law
farmer Going to Delhi Againist krishi law - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस न तो हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर रोक पाई और न ही सद्दोपुर बार्डर पर उनके कदमों को रोकने में सफल हुई। वीरवार सुबह 6 बजे से ही पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए गाड़ियां तैनात की थी। सैकड़ों की संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तीन लेयर की बैरिकेडिंग भी की गई थी। 10 बजे शंभू बार्डर पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने किसानों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का प्रयोग किया लेकिन किसान नहीं रुके। आंदोलन के चलते करीब 10 घंटे नेशनल हाईवे जाम रहा। 3 माह से चल रहे किसान आंदोलन में पहली बार पंजाब की ओर से हरियाणा में प्रवेश करने में किसान कामयाब रहे।
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर करीब 1 बजे सद्दोपुर बार्डर पर पहुंचे आक्रोशित किसानों ने बैरिकेड के साथ-साथ बड़े-बड़े पत्थरों को उठाकर साइड में फेंक दिया। यहां भी पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों से किसानों को रोकने के प्रयास किए लेकिन शंभू बॉर्डर की तरह किसानों के बुलंद हौसलों के आगे पुलिस की कार्रवाई नहीं टिक पाई। शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को किसानों ने घग्गर नदी में फेंक दिया। डीसी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए थे लेकिन किसानों की भारी संख्या के चलते उन्हें पुलिस नहीं रोक पाई।

farmer Going to Delhi Againist krishi law

farmer Going to Delhi Againist krishi law- फोटो : Ambala

farmer Going to Delhi Againist krishi law

farmer Going to Delhi Againist krishi law- फोटो : Ambala

farmer Going to Delhi Againist krishi law

farmer Going to Delhi Againist krishi law- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed