फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer agitation on Delhi border, farmer dies of heart attack,amabala news

लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer agitation on Delhi border, farmer dies of heart attack,amabala news
अंबाला। हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलेभर के किसान रविवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने जिले में जगह-जगह नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम रखा। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर सरकार को चेताया। विरोध प्रदर्शन के बावजूद गर्भवती महिला, बीमार लोगों व आर्मी जवानों को किसानों ने रास्ता देकर जाने भी दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने करीब दो घंटे जाम लगाया। ऐसे ही दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित मोहड़ा के पास भी प्रदर्शन से सब कुछ थम-सा गया। व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस मौके पर पहुंचा बावजूद किसानों ने दोनों तरफ के रास्तों को पूरी तरह से रोक रखा था। उधर, मोहड़ा के पास लगे जाम में आखिरी के 15 मिनट यानी 6 बजकर 45 मिनट पर पहुंची चार एंबुलेंस फंस गईं। पुलिस ने किसी तरह आनन-फानन में उन्हें जाम से निकाला। जाम के दौरान किसानों ने आम लोगों को ही रोककर रखा।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब की तरफ से ऑटो में आ रही गर्भवती महिला को रास्ता दे दिया। साथ ही उन लोगों को भी विरोध के दौरान नहीं रोका गया जो अस्पताल जा रहे थे। उनके पास डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची देखकर उन्हें जाने दिया गया। विरोध प्रदर्शन के बीच आई आर्मी के जवानों की गाड़ियों को भी किसानों ने रास्ता दे दिया। दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद सभी लोगों के लिए आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed