फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-rays rely on a nine-year-old scanner, increasing wait times

Ambala News: नौ साल पुराने स्कैनर के भरोसे एक्स-रे, बढ़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
X-rays rely on a nine-year-old scanner, increasing wait times
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : 1
- स्टाफ कम होने और टोकन सिस्टम न होने के कारण एक्स-रे करवाने के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संदीप कुमार
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक स्थित एक्स-रे कंसोल कक्ष परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। नौ साल पुरानी स्कैनर मशीन, कर्मचारियों की किल्लत मरीजों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। टोकन सिस्टम न होने के कारण रोजाना दूर-दराज से आने वाले मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। वहीं मरीजों के कार्ड पकड़ने से लेकर आवाज लगाने तक का काम खुद रेडियोलॉजी अफसरों को करना पड़ रहा है।
अस्पताल में रोजाना ओपीडी, इमरजेंसी और कैंसर पीड़ितों सहित लगभग 150 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। आठ महीने पहले अस्पताल में एक नई फिक्स एक्स-रे मशीन और तीन पोर्टेबल मशीनें तो लगाई गईं, लेकिन एक्स-रे स्कैन करने वाला स्कैनर साल 2017 का लगा हुआ है। पुराना होने के कारण यह स्कैनर काफी धीमी गति से काम करता है।
विज्ञापन

एक्स-रे करने के बाद उसे स्कैन कर ई-उपचार सॉफ्टवेयर के माध्यम से डॉक्टरों के सिस्टम पर भेजा जाता है। स्कैनर में तकनीकी खामी और धीमे काम के कारण रिपोर्ट समय पर ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पाती, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी
अस्पताल में व्यवस्था संभालने के लिए कुल आठ रेडियोलॉजी अफसरों की जरूरत है, जबकि केवल तीन ही कार्यरत हैं। वहीं चार अटेंडेंट के स्थान पर मात्र एक महिला अटेंडेंट से काम चलाया जा रहा है। हालात यह है कि खुद रेडियोलॉजी अफसरों को ही । इसके अलावा, कोई महिला रेडियोलॉजी अफसर न होने के कारण महिला मरीजों के एक्स-रे के दौरान अटेंडेंट को साथ रखना पड़ता है। एक्स-रे रूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड न होने से हर समय भीड़ जमा रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर पूर्व में कई बार मरीजों के मोबाइल व कैश चोरी हो चुके हैं। रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी को लेकर आए दिन मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती है।
--------------
लोग बोले-
फोटो: 38
कलरहेडी निवासी सेमी ने बताया कि उन्होंने दो घंटे के इंतजार के बाद अपने कंधे का एक्स-रे करवाया था बड़ी मुश्किल से नंबर आया था अब वह एक्स-रे की रिपोर्ट के लिए काफी देर से इंतजार कर रही।

---------
फोटो: 39
शहजादपुर निवासी जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने अपनी छाती का एक्स-रे करवाना था वह घर से सुबह साढ़े आठ बजे निकली थी अब 12 बजने वाले हैं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। बब्याल निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनका सुबह एक्सीडेंट हो गया था डॉक्टर ने पैर का एक्स-रे लिखा है दो घंटे से पहले उन्होंने अपना कार्ड जमा करवाया था अभी तक नंबर नहीं आया जबकि एक बार स्टाफ से बहस भी हो चुकी है।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद- फोटो : 1

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद- फोटो : 1

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed