फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake TTEs have become a headache for the railways, they are checking tickets wearing black pants and white shirts

Ambala News: रेलवे के लिए नकली टीटीई बने सिरदर्द, काली पेंट और सफेद कमीज पहन जांच रहे टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fake TTEs have become a headache for the railways, they are checking tickets wearing black pants and white shirts
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट घर के बाहर बैठे जनरल श्रेणी के यात्री। संवाद
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर नकली टीटीई इन दिनों रेलवे के लिए सिरदर्द बन गए हैं। यह टीटीई सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर श्रमिकों की चेकिंग कर वसूली भी कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर रेलवे के मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर (सीबीएस) की तरफ से एक लिखित पत्र आरपीएफ सहित जीआरपी को लिखना पड़ गया है। सीबीएस ने पत्र में बताया गया कि अनारक्षित टिकट केंद्र (यूटीएस) के नजदीक कुछ बाहरी लोग सक्रिय हैं जो श्रमिकों से असली टिकट लेकर, उन्हें प्लेटफार्म या फिर पुरानी टिकट पकड़ा रहे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति को बुधवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसे जैसे ही भनक लगी तो वो मौके से भाग गया।
विज्ञापन


उगाही करते पकड़ा था व्यक्ति
छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2/3 पर कुछ दिन पहले भी एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया था जोकि श्रमिकों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक सिमरन वालिया ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा था इसके बाद आरपीएफ की मदद से संदिग्ध व्यक्ति को जीआरपी के सुपुर्द किया गया, यहां उसने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी थी हालांकि जब यात्री से शिकायत देने को कहा गया तो उसने शिकायत देने से इन्कार कर दिया था इसके बाद चेतावनी देने के बाद संदिग्ध व्यक्ति को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


स्टेशन पर तैनात वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उन्हें कहीं भी कोई टीटीई की वर्दी पहने बाहरी व्यक्ति नजर आता है तो उसकी जांच-पड़ताल करें। इस संबंध में आरपीएफ व जीआरपी की भी मदद लें। यूटीएस पर ऐसे व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed