फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake enrollment case: Names of mid-day meal in-charges of eight districts sought

फर्जी दाखिला मामला : आठ जिलों के मिड डे मील इंचार्जों के नाम मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fake enrollment case: Names of mid-day meal in-charges of eight districts sought
अंबाला। फर्जी दाखिला मामले में सीबीआई की जांच अंबाला के राजकीय स्कूलों तक पहुंच गई है। इस मामले में महानिदेशक मौलिक शिक्षा ने अंबाला समेत कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, पंचकूला और यमुनानगर समेत आठ जिलों के मिड डे मील इंचार्जों के नाम और मोबाइल नंबर मांगे हैं।
विज्ञापन

यह सूचना जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से शनिवार दोपहर 12 बजे तक मांगी है। यह जानकारी सीबीआई की जांच के संबंध में मांगी गई है। वहीं, विभाग का पत्र आते ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों ने सूचना देने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारियों ने मिड डे मील की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 2014-15, 2015-16, 2016-17, 2017-18 में मिड डे मील के इंचार्ज रहे अध्यापक, मुख्याध्यापक, मास्टर के नाम दिए जाएं। यह सूचना 20 जुलाई दोपहर 12 बजे तक मांगी गई है। इस सूचना में जिले का नाम, स्कूल कोड, स्कूल का नाम, मिडे डे मील इंचार्ज के नाम अलग-अलग वर्ष के अनुसार मांगे गए हैं। वहीं, जिले की बात करें तो जिले में अभी करीब 765 राजकीय स्कूल हैं। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं तक मिड डे मील मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
सीबीआई केस की जांच मामले के संबंध में महानिदेशक मौलिक शिक्षा ने 2014 से 2018 तक के मिड डे मील इंचार्ज अध्यापकों के नाम और मोबाइल नंबर मांगे हैं। इस सूचना को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से आए पत्र को सभी बीईओ को भेजकर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। शनिवार दोपहर तक यह जानकारी निदेशालय में भेजी जाएगी।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed