{"_id":"67df18cc4c7e36932202f5c1","slug":"facility-to-travel-in-panoramic-coach-will-be-available-soon-ambala-news-c-36-1-amb1001-139537-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जल्द मिलेगी पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जल्द मिलेगी पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चलने वाले पैनोरमिक कोच। फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
अंबाला। कालका-शिमला रेल खंड पर नए पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा सैलानियों को इस ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मिल जाएगी। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की तकनीकी टीम खामियों को दूर करने में जुटी हुई है, जिससे कि पैनोरमिक कोच का परीक्षण पुन: किया जा सके।
परीक्षण सफल होने के बाद नए कोच के साथ ट्रेन के संचालन को लेकर रुपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें किराये का निर्धारण और समय सारिणी भी शामिल होगी। इन सब बातों के फाइनल होते ही ट्रेन की जानकारी रेलवे पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी ताकि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार पैनोरमिक कोच में टिकटों की बुकिंग करवा सकें।
मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के मिली खामियां
लगभग दो माह पहले रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने विभागीय टीम के साथ पैनोरमिक कोच का निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण कालका-शिमला रेल खंड पर किया गया था। इस दौरान कोच में सुविधाओं से जुड़ी कुछ खामियां मिली थीं। वहीं ट्रेन के पहाड़ पर चढ़ने के दौरान भी कुछ झटके लग रहे थे। इन सभी समस्याओं को मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने दूर करने के निर्देश दिए थे ताकि जब भी पैनोरमिक कोच को रेलवे लाइन पर उतारा जाए तो यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
पांच जोड़ी ट्रेनों का हो रहा संचालन
मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, 52455 हिमालयन क्ववीन, 52459, 52457 और 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कुछ विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है। इसमें विस्टाडोम कोच सहित अन्य कुछ ट्रेनें शामिल हैं जोकि समूह के आधार पर यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती हैं।
वर्जन
कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चलने वाली पैनोरमिक कोच से लैस ट्रेन के संचालन को लेकर तकनीकी टीम जुटी हुई है जोकि कोच के अंदर और बाहर की खामियों को दूर कर रही है। वहीं परीक्षण को लेकर भी तैयारी चल रही है।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।