{"_id":"5d925ec08ebc3e93cd66b6fd","slug":"facility-for-railay-staff-ambala-news-knl6801243","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 हजार रेलवे कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आएगा उम्मीद कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 हजार रेलवे कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आएगा उम्मीद कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। रेलवे कर्मचारियों की दस्तावेज की कमी के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य चेकअप में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे उम्मीद कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। यह कार्ड रेलवे कर्मचारियों के लिए एक उम्मीद की तरह ही है, जिससे उन्हें किसी भी डिवीजन में अपना इलाज करवाने में परेशानी नहीं होगी। इसका लाभ अंबाला डिवीजन के 14 हजार कर्मचारी और लगभग 13 हजार रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा। इससे उन रिटायर्ड कर्मचारियों को अधिक लाभ होगा जो स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर अपने कई दस्तावेज घर पर भूल जाते है या किसी अन्य कारण से कोई कागज घर पर रह जाने के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पाते है। लेकिन इस कार्ड के आने के बाद कर्मचारियों को इस समस्या से निजात मिलेगा और वह आसानी से देश के किसी भी रेलवे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकेंगे। अभी इस कार्ड को बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया है, इसके साथ ही कार्ड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है, जैसे ही मौजूदा कर्मचारियों का कार्ड बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा इसके पश्चात रिटायर्ड हुए कर्मचारियों के कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।
यह आती है रिटायर्ड कर्मियों को परेशानी
कई बार जब रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की अचानक से तबीयत खराब हो जाती है तो उन्हें इमरजेंसी में रेलवे अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन जल्द बाजी में कई बार कोई दस्तावेज घर छूट जाता है या फिर कोई महत्वपूर्ण कागज रह जाता है, जिसके अभाव में रेलवे के डॉक्टर उनका इलाज नहीं कर पाते और उन्हें मजबूरी में वापस जाना पड़ता है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे उम्मीद कार्ड को बनवा रहा है।
कर्मचारियों के लिए उम्मीद कार्ड जारी करने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। दस्तावेज नहीं होने के बावजूद कर्मचारियों को हम किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं होने देंगे। सभी कार्ड बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
दिनेश चंद्र, डीआरएम, अंबाला।