{"_id":"b333d4b20eabe29749f4ca30130dbe2e","slug":"extortaion-demandey-from-women-on-phone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर महिला से मांगी लाखों की रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर महिला से मांगी लाखों की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मचारी की महिला से गुरुवार की देर रात्रि फोन करके पांच लाख रुपये की मांगी रंगदारी न देने पर उसे व उसकी बेटी को जाने से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला नारायणगढ़ की रहने वाली है। उसने एसीपी ग्रामीण नारायणगढ़ को शिकायत देकर कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला सुरेश बाला ने बताया कि उसका पति की मृत्यु हो चुकी है वह पुलिस विभाग में मुलाजिम था। वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली रहती है। 24 दिसंबर को शाम के साढ़े चार बजे किसी अज्ञात नंबर से तीन बार मिस्ड कॉल आई उसके बाद अन्य दूसरे नंबरों से कॉल आई। जहां किसी अंजान व्यक्ति ने मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर अंदर 5 लाख रुपये न दिए तो उसे व उसकी बेटी को जान से मार देंगे।
उन्होंने कहा कि उसी रात फिर 9 बजकर 42 मिनट से 10 बजे तक फोन आते रहे व जान से मारने की धमकी देते रहे। 9 बजकर 42 मिनट पर भी 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी व धमकी दी कि यदि 5 लाख रुपये 24 घंटों में ना दिए तो उसे सूरज नहीं देखने देंगे। इस मामले के बाद उन्होंने अब एसीपी ग्रामीण नारायणगढ़ व पुलिस थाना नारायणगढ़ में शिकायत देकर इन बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने की मांग की है। उधर, एसीपी ग्रामीण नारायणगढ़ रमेश कुमार ने बताया कि विधवा सुरेश बाला ने 5 लाख रुपये फिरौती मांगने की शिकातय दी है जिस पर जो मोबाइल नंबर महिला ने दिए है उनकी कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।