फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Expressed gratitude for creation of 1085 posts of Ayurvedic doctors, demanded immediate recruitment

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 1085 पद सृजित करने पर जताया आभार, जल्द भर्ती की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for creation of 1085 posts of Ayurvedic doctors, demanded immediate recruitment
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 1085 पद सृजित करने पर श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया है। इसके लिए वीरवार को एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले, इस दौरान उन्होंने मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द इन पदों को विज्ञापित कर आयोग के माध्यम से नियमित भर्तियां करने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का फैसला आयुष विभाग के विस्तारीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम साबित होगा। पिछले नौ वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेद को बढ़ावा देने और आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किये गये हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि जनकल्याण के मद्देनजर सभी नवसृजित पदों और पहले से रिक्त पड़े पदों को भरने से आम जनमानस को आयुर्वेद चिकित्सा का भरपूर लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय की वर्ष 2014 के बाद से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पूरे प्रदेश में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कोविड-19 महामारी में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed