फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Explain ways to check adulteration in food items

Ambala News: खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के तरीके बताए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Explain ways to check adulteration in food items
अंबाला। अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च के यूबीए सेल की ओर से खुड्डा कलां गांव में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका आयोजन उन्नत भारत अभियान के तत्वावधान में पीओएस (स्ट्रिप्स) का उपयोग कर दूध में मिलावट की जांच करने और घरेलू तरीकों का उपयोग कर विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के लिए किया गया। इस दौरान दूध, खोया और पनीर आदि में मिलावट की जांच करने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज से जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एचओडी डॉ. विकास शर्मा प्रमुख संसाधन व्यक्ति और डोमेन विशेषज्ञ रहे। उन्होंने लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, शहद आदि खाद्य पदार्थों में भी मिलावट की जांच की। प्रदर्शन के अलावा, मानव स्वास्थ्य पर इन मिलावटों के संभावित प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कुछ मिलावट कैंसर पैदा करने वाले होती हैं। कुछ मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लीवर, किडनी, आंत आदि को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

उन्हें मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए आसपास में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। यूबीए समन्वयक के रूप में अजय कुमार सिंह और अशोक राणा ने सक्रिय रूप से ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें प्रेरित किया। यूबीए सेल के छात्र समन्वयक सौम्या सिंह, नितिश कुमार, हर्षित तिवारी, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग एसीई से अंकिता देबराय ने भी इस गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम में खुड्डा कलां गांव सरपंच धर्मपाल, सरला देवी पंच, भूपिंद्र सिंह पंच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed