फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Exhibition of Bhamasan, Memorandum submitted

Ambala News: भामसं का प्रदर्शन, साैंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of Bhamasan, Memorandum submitted
भारतीय मजदूर संघ जिला उपायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते हुए। संघ
अंबाला सिटी। भारतीय मजदूर संघ जिला अंबाला ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर सीटीएम अभिषेक गर्ग को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। श्रमिकों की आवाज बुलंद करता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है।
विज्ञापन

सरकार शीघ्र श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निरंतर कर्मचारी और मजदूरों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईपीएफ की सीमा 15 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपए, ईएसआई वेतन 21 हजार से बढ़़ाकर 42 हजार किया जाए। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और मानदेय तय किया जाए।
विज्ञापन

जिला मंत्री कंवरपाल ने कहा कि ईपीएस पेंशनरों का वेतन 1 हजार से बढ़ाकर 5 हजार किया जाए। सार्वजनिक संपत्ति पर बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के नियम जल्द लागू किया जाए सहित अन्य मांग शामिल रही। वहीं, एनएचएम ने भी अपनी मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ जिला अंबाला का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तरसेम राणा कार्यालय प्रमुख आंगनबाड़ी, मंजू सैनी जिला उपाध्यक्ष बीएमएस आंगनबाड़ी, दौलत राम बीएमएस सहमंत्री, प्रीतम टूरिज्म महामंत्री, नरेश कुमार, जयपाल, सुरेंद्र सिंह, सुनील हरि जिला सचिव एनएचएम, विजय धीमान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed