फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Examination of Agniveers under the supervision of Ministry of Education and TCS

Ambala News: शिक्षा मंत्रालय और टीसीएस की निगरानी में अग्निवीरों की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Examination of Agniveers under the supervision of Ministry of Education and TCS
अंबाला। अंबाला सेना भर्ती मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले 21 परीक्षा केंद्रों पर भारतीय सेना ने प्रथम कदम के रूप में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) की शुरुआत के साथ अग्निवीरों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया में परिवर्तन किया है। पात्र पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीईई परीक्षा 17 अप्रैल से देशभर में 375 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई है। यह परीक्षा 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश राज्यों और चंडीगढ़ में कुल 21 परीक्षा केंद्र हैं जो मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला से संबद्ध रखते हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तत्वावधान में शिक्षा मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा की बदली हुई कार्यप्रणाली चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान सुनिश्चित करेगी और धोखाधड़ी की संभावनाओं को रोकेगी। इसकी देशभर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भीड़ को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय और संचालन करने में आसान बनाया जाएगा। संशोधित प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी बनाएगी और इसे देश में उपलब्ध नवीनतम आईटी अवसंरचना का अधिकतम दोहन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन




तीन चरण में पूरी होगी नई भर्ती

नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। चरण एक में सभी उम्मीदवार जिन्होंने सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, उन्हें ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। चरण दो में चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर जून से भर्ती रैलियों में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। इन उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची जेआईए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी और रेजिमेंटल और ट्रेनिंग सेंटरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed