फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Everyone rejoiced in Ram in saffron Ambala.

Ambala News: भगवामय अंबाला में सब हुए राममय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Everyone rejoiced in Ram in saffron Ambala.
श्रीराम महोत्सव को लेकर सिटी मानव चौक पर दीयों की खरीदारी करते ग्राहक।
अंबाला सिटी। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महोत्सव के लिए अंबाला के सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और मंदिर कमेटियों की ओर से इस महापर्व को मनाने की विशाल स्तर पर तैयारियां हैं। जिला के 670 मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें 150 प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही जिला में 142 स्थानों पर छोटी बड़ी एलईडी लगेगी। मंदिरों के अलावा संस्थाओं की ओर से भी एलईडी लगेगी। इसमें 12 फुट से 20 फुट की एलईडी लगाई जाएंगी। दूसरी तरफ जिला में धार्मिक कार्यों के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की निगरानी में सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही जिला के सभी प्रमुख बाजारों को व्यापारियों ने सजाया है। इसके साथ ही अंबाला शहर में पूजा कॉम्पलेक्स में कपड़ा व्यापारियों ने भी श्री राम मंदिर का अयोध्या की तर्ज पर श्री राम का मंदिर का बड़ा स्वरूप बनाया है।
विज्ञापन


होंगे रामायण और सुंदरकांड के पाठ

जिले के करीब 150 मंदिर भवनों में श्री रामायण जी और सुंदरकांड के पाठ आयोजित हो रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन कीर्तन भी होंगे। ट्विन सिटी सहित कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। शहर और छावनी के बाजारों में सुंदर लड़ियां लगाई। भगवान श्रीराम के ध्वज जगह-जगह लगाए। इससे शहर श्रीराममय होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में ट्विनसिटी में जय श्रीराम के जयकारों के बीच विशाल शोभायात्राएं भी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

शहर के नेशनल हाईवे स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर, सेक्टर-9 श्री महोदव मंदिर और सत्संग भवन, श्री शिवधाम मंदिर, सेक्टर-10 के श्री वैष्णो माता देवी मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सिटी के छोटा बाजार स्थित श्रीगणेश मंदिर, बलदेव नगर श्री सनातन धर्म सभा मंदिर, टाहली वाला मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर रामबाग, श्री हनुमान मंदिर रेलवे रोड, छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा के प्राचीन श्रीराम मंदिर, प्राचीन हाथीखाना मंदिर, रामबाग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर, प्राचीन रानी तालाब मंदिर, प्राचीन बाबा बालकनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर, मोनी बाबा कुटिया शिव मंदिर, बब्याल स्थित श्रीगणेश मंदिर, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, प्राचीन श्री महाकाली माता मंदिर, नारायाणगढ के प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर, प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर व प्राचीन हरडा वाला मंदिर, मुलाना के प्राचीन भारत माता मंदिर सहित जिले के करीब 150 मंदिरों में श्री रामायण जी, सुंदरकांड के पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों सहित श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से सीधा प्रसारण के कार्यक्रम रहेंगे।



दीपावली की तर्ज पर दीपों की बिक्री

शहर में पुराना सिविल अस्पताल चौक पर दीयों की बिक्री हुई। इसके साथ ही मानव चौक पर भी दीयों की बिक्री की जा रही थी। दुकानदारों ने बताया कि पांच रुपये से 40 रुपये तक दीयों की बिक्री हुई है। इसमें कई प्रकार के खास दीये भी शामिल हैं। ग्रीन पटाखों की भी बिक्री हुई। हालांकि अधिकतर लोग दीये जलाकर भगवान श्रीराम का अपने घर में स्वागत करेंगे। इसी प्रकार फूलों की बिक्री भी काफी हुई है। फूल विक्रेताओं की मानें तो दीपावली से भी अधिक उनके फूल बिके हैं। इसमें लड्डू गैंदा, गुलाब और गुलाब पत्ती फूलों की लोगों ने अधिक खरीदारी की है। इसी प्रकार भगवान श्री राम के ध्वजों की छावनी की शहर में काफी बिक्री हुई है। यह ध्वज 20 रुपये से लेकर 1100 रुपये का 12 फीट का झंडा लोगों ने खरीदा है। यह ध्वज लोग अपने घरों पर लगाएंगे। यह ध्वज गुजरात, दिल्ली और मेरठ और मुरादाबाद से मंगाए।

इन स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

-अंबाला राजपुरा राजमार्ग स्थित श्री राम मंदिर।

-छोटा बाजार स्थित गणेश मंदिर।

-अंबाला सिटी के कचहरी चौक।

-मानव रंगमंच रामलीला क्लब द्वारा मानव चौक।

-अंबाला छावनी में हिल रोड पर श्री सनातन धर्म सभा प्राचीन मंदिर।

-अंबाला छावनी में प्राचीन हाथीखाना मंदिर।

-रामबाग स्थित श्री राम मंदिर।

-अंबाला छावनी स्थित रानी तालाब मंदिर।

-पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर।

-बब्याल स्थित गणेश मंदिर।

-बब्याल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर।

-नारायणगढ़ में रघुनाथ मंदिर।

-नारायणगढ़ में विश्वकर्मा मंदिर।

-नारायणगढ़ में हरड़ावाला मंदिर।

-शहजादपर में श्री राधेकृष्ण मंदिर।

-मुलाना में प्राचीन भारतमाता मंदिर।



वर्जन

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों की तैनाती की है। इस कार्यक्रम के लिए पूरे जिले में पुलिस की ओर से गश्त की जा रही है। शहर और छावनी क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है, वहीं ज्यादा संख्या वाले कार्यक्रमों में पुलिस की विशेष टीमें विशेष रूप से पूरे पंडालों की जांच करेंगी। भगवान श्रीराम के इस महोत्सव को लेकर पुलिस की हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसपर संबंधित कार्यक्रम आयोजकों से पुलिस ने अपना तालमेल बनाया है।


जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अंबाला।

श्रीराम महोत्सव को लेकर सिटी मानव चौक पर दीयों की खरीदारी करते ग्राहक।

श्रीराम महोत्सव को लेकर सिटी मानव चौक पर दीयों की खरीदारी करते ग्राहक।

श्रीराम महोत्सव को लेकर सिटी मानव चौक पर दीयों की खरीदारी करते ग्राहक।

श्रीराम महोत्सव को लेकर सिटी मानव चौक पर दीयों की खरीदारी करते ग्राहक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed