फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every problem of the traders will be solved, the trade board has given assurance

व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का होगा समाधान, व्यापार मंडल ने दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Every problem of the traders will be solved, the trade board has given assurance
बाजार में व्यापारियों के साथ भाजपा व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : Ambala
अंबाला। भाजपा व्यापार मंडल द्वारा छावनी के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचने व सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकांत वत्स ने बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार भाजपा व्यापार मंडल के प्रधान जतिंदर सहगल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचने की कड़ी में भाजपा व्यापार मंडल ने सभी बाजार, क्षेत्र, व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि प्रत्येक व्यापारी की व्यापार संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी कड़ी में सोमवार को बजाजा बाजार से व्यापार मंडल में अलग-अलग व्यापारी साथियों को भाजपा व्यापार मंडल का सदस्य बनाया गया। इसमें श्याम चोपड़ा, गुलशन नागपाल, गौरव चौहान और यशपाल को मंडल के लक्ष्य बताकर उन्हें सदस्य बनाया एवं विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल महामंत्री बीएस बिंद्रा, व्यापार मंडल प्रधान जितेंद्र सहगल, विनय मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed