Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Every problem of the traders will be solved, the trade board has given assurance
{"_id":"61a540bd1dc4b01f656e0ed9","slug":"every-problem-of-the-traders-will-be-solved-the-trade-board-has-given-assurance-ambala-news-knl911974128","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का होगा समाधान, व्यापार मंडल ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का होगा समाधान, व्यापार मंडल ने दिया आश्वासन
बाजार में व्यापारियों के साथ भाजपा व्यापार मंडल के सदस्य।
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। भाजपा व्यापार मंडल द्वारा छावनी के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचने व सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकांत वत्स ने बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार भाजपा व्यापार मंडल के प्रधान जतिंदर सहगल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचने की कड़ी में भाजपा व्यापार मंडल ने सभी बाजार, क्षेत्र, व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि प्रत्येक व्यापारी की व्यापार संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी कड़ी में सोमवार को बजाजा बाजार से व्यापार मंडल में अलग-अलग व्यापारी साथियों को भाजपा व्यापार मंडल का सदस्य बनाया गया। इसमें श्याम चोपड़ा, गुलशन नागपाल, गौरव चौहान और यशपाल को मंडल के लक्ष्य बताकर उन्हें सदस्य बनाया एवं विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल महामंत्री बीएस बिंद्रा, व्यापार मंडल प्रधान जितेंद्र सहगल, विनय मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।