फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Events will be organized in temples from today, Ram Lalla will be visible directly on LED

Ambala News: मंदिरों में आयोजन आज से, एलईडी पर सीधे दिखेंगे राम लला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Events will be organized in temples from today, Ram Lalla will be visible directly on LED
श्रीराम महोत्सव को लेकर भव्य सुंदर ढ़ग से सजाया गया नारायणगढ़ का हरडा वाला मंदिर भवन।
अंबाला सिटी। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अंबाला जिला के शहरी क्षेत्रों सहित कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीराम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला क्षेत्र के तकरीबन सभी मंदिरों में श्री रामायण जी के पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसका समापन 22 जनवरी को सुबह 10 बजे विधिवत किया जाएगा। इसी कड़ी में अगले दो दिनों तक मंदिर भवनों में जय श्रीराम के जयकारे गूंजेंगे। इस दिन यह भी विशेष रहेगा कि अयोध्या में होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिर भवनों में एक बड़ी एलईडी से श्रीराम भक्तों को दिखाया जाएगा। इसी भव्य कार्यक्रम के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह विशाल भंडारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



एलईडी पर दिखाएंगे यहां लेगा सीधा प्रसारण
अंबाला सिटी के नेशनल हाईवे स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सिटी के छोटा बाजार स्थित श्रीगणेश मंदिर, सिटी कचहरी चौक, सिटी मानव चौक स्थित मानव रंग मंच रामलीला कल्ब, अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा के प्राचीन श्रीराम मंदिर, प्राचीन हाथीखाना मंदिर, रामबाग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर, प्राचीन रानी तालाब मंदिर, प्राचीन बाबा बालकनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर, मोनी बाबा कुटिया शिव मंदिर, बब्याल स्थित श्रीगणेश मंदिर, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, प्राचीन श्रीमहाकाली माता मंदिर, भगत जी मंदिर, नारायाणगढ के प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर, प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर व प्राचीन हरडा वाला मंदिर, मुलाना के प्राचीन भारत माता मंदिर सहित जिले के अन्य मंदिरों से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का प्रसारण करीब 20 फीट की एलईडी पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हजारों दीप होंगे प्रज्वलित
श्रीराम लला जी के इस भव्य महोत्सव को लेकर जिला भर के सभी मंदिर भवनों को रंगबिरंगी लडिय़ों से सजाया जाएगा, वहीं मंदिर भवनों में दीप उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा के प्राचीन श्रीराम मंदिर में 2100 दीप जलाए जाएंगे। इसी प्रकार अंबाला सिटी के नेशनल हाइवे स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में 3100 दीप जलाए जाएगें, नारायाणगढ के प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में 1100 दीप जलाए जाएगें, मुलाना के प्राचीन भारत माता मंदिर में भी दीप उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में 22 जनवरी की रात्रि में आतिशबाजी के भव्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

फोटो नंबर- 48
कोट्स
विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री अजैब सिंह राणा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में भगवान श्रीराम लला का यह महोत्सव दीपावली की तर्ज पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा, सहीं मानें तो इस दिन की खुशी में पूरा देश जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय रहेगा। अंबाला जिले के सैंकड़ों मंदिरों में भगवान श्रीराम जी के विभिन्न प्रकार से उत्सव मनाए जाएंगे। इसी प्रकार 22 जनवरी को जिले के दर्जनों मंदिरों में सुबह 11 बजे से अयोध्या से सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी के माध्यम से दिखाया जाएगा।

कोट्स
गांव चौड़मस्तपुर प्राचीन शिव मंदिर स्थित श्रीराम दरबार में अयोध्या महोत्सव को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस दिन भजन कीर्तन के कार्यक्रम रहेंगे। वहीं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद सदस्य ग्रामीण क्षेत्र के सचिन ने बताया कि पूरे दिन गांव का पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा, वहीं शाम को मंदिर परिसर में दीपमालाएं सजाई जाएगी। श्रीराम दरबार में पहली बार इस प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम में सभी गांववासी बहुत ही श्रद्धापूर्वक भाग लेगें।


कोट्स
अंबाला छावनी क्षेत्र के पूजा विहार कॉलोनी में अयोध्या महोत्सव के उपलक्ष में श्रीराम भजन संध्या का कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र वर्मा व हेमराज ने बताया कि अयोध्या जिनका धाम है और भगवान श्रीराम जिनका नाम है, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम लला जी के इस पावन महोत्सव में दीपावली मनाई जाएगी, इसी कड़ी में पूजा विहार कमेटी की ओर से श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कॉलोनीवासी बडे ही उत्साह के साथ भाग लेगें।

श्रीराम महोत्सव को लेकर भव्य सुंदर ढ़ग से सजाया गया नारायणगढ़ का हरडा वाला मंदिर भवन।

श्रीराम महोत्सव को लेकर भव्य सुंदर ढ़ग से सजाया गया नारायणगढ़ का हरडा वाला मंदिर भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed