फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Evening Shift Now Operational at Government Homeopathic Hospital

Ambala News: राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में अब शाम की शिफ्ट भी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Evening Shift Now Operational at Government Homeopathic Hospital
अंबाला कैंट के रामपुर गांव का राजकीय होम्योपै​​​थिक अस्पताल:संवाद
अंबाला। उत्तर भारत के पहले राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान और मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब यह अस्पताल केवल सुबह नहीं, बल्कि दो शिफ्टों में संचालित होगा और रात 8 बजे तक मरीजों को सेवाएं मिलेंगी। यह अस्पताल अंबाला कैंट के रामपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। जहां अंबाला के अलावा दूसरे शहरों से भी मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



देरी होने पर मरीजों को लौटना पड़ता था मायूस
अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा अब रोजाना 830 के पार पहुंच चुका है। पहले यह अस्पताल केवल एक शिफ्ट दोपहर 2 बजे तक ही चलता था। दूसरे शहरों से आने वाले मरीज व तीमारदार देरी होने पर मजबूरन लौट जाते थे। मरीजों की इसी परेशानी को देखते हुए विभाग ने अब सुबह और शाम, दोनों शिफ्ट में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बच्चों, मेडिसन, महिला की अलग-अलग ओपीडी है, साथ ही अस्पताल में मिनी लैब की सुविधा है व मरीजों को डे केयर की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन


चंद्रपुरी में बन रहा होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल

दरअसल, रामपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में चल रहे राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। विभाग की तरफ से होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चंदपुरा गांव में चल रहा है। एक मार्च 2021 में यह काम 35.92 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। उसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया था। 2025 में लोक निर्माण विभाग के हक में फैसला आया था, इसके बाद इस प्रोजेक्ट की निविदा का इंतजार है। बता दें कि 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य होना है। इसमें तीन मंजिला अस्पताल और दो मंजिला कॉलेज की इमारत अलग-अलग होंगी। 6-6 मंजिला लड़कों व लड़कियों के होस्टल का निर्माण होगा। 16 स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कारण दो शिफ्ट में अस्पताल चलाया जा रहा है। नए स्टाफ की नियुक्ति होने पर सुविधाओं को ओर भी बढ़ाया जाएगा।
- डॉ. शशिकांत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, अंबाला।

अंबाला कैंट के रामपुर गांव का राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल:संवाद

अंबाला कैंट के रामपुर गांव का राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed