{"_id":"672555513c1ed19653025504","slug":"even-after-82-lifting-there-are-heaps-of-paddy-in-the-mandis-ambala-news-c-36-1-ame1006-132036-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडियों में 82 फीसद उठान के बाद भी धान के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडियों में 82 फीसद उठान के बाद भी धान के ढेर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला की मंडियों में 82 प्रतिशत धान की उठान होने के बाद भी मंडियों में व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। अब भी मंडियों में किसानों को अपनी धान सुखाने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है।
मंडियों में जगह-जगह धान की बोरियां पड़ी हैं। इसके साथ ही सड़कों पर पड़े धान के कूडे़ के कारण वाहनों को भी आने- जाने में परेशानी हो रही है। इधर, मंडियों में आवक भी लगातार जारी है। अभी तक जिला अंबाला की मंडियों में 5499641 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
इसमें से 5320649 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं 4396100 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है। भुगतान को देखें तो आवक के आधार पर किसानों को एजेंसियों की ओर से 1229 करोड़ का भुगतान करना है। इसमें से अभी तक 954 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है लेकिन अब भी एजेंसियों को किसानाें का 250 करोड़ से अधिक का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
मंडियों से इतनी हुई उठान
अंबाला छावनी से 323530 क्विंटल, अंबाला शहर से 1031840 क्विंटल, नन्यौला मंडी से 113140 क्विंटल, साहा मंडी से433000 एमटी, मुलाना मंडी से 541970 क्विंटल, बराड़ा मंडी से 586650 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है। तलहेड़ी मंडी से 206640 क्विंटल, केसरी मंडी से 62350 क्विंटल, उगाला मंडी से81840 क्विंटल, सरधेहड़ी मंडी से 135370 क्विंटल, भरेड़ीकलां से 81970 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 453690 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 204970 क्विंटल, कड़ासन मंडी से 91500 एमटी, बेरखेडी मंडी 47640 क्विंटल धान की उठान हुई है।