फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after 38 hours of the incident, the hands of the police remained empty, the interrogation of the detained

वारदात के 38 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हिरासत में लिए लोगों के पूछताछ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Even after 38 hours of the incident, the hands of the police remained empty, the interrogation of the detained
अंबाला। दिनदहाड़े छावनी हाथी खाना मंदिर के मुख्यद्वार पर 8 गोलियां मारकर जीतू की हत्या करने के मामले में 38 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड में नामजद आरोपियों के परिजनों और कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ नामजद भी शामिल है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को सार्वजनिक नहीं कर रही है। मुख्य आरोपी माऊ और अज्जू पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दूसरे आरोपियों के हत्याकांड में शामिल होने की गंभीरता से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार 15 जून को सुबह 8 बजे हाथी खाना मंदिर के प्रवेशद्वार पर जीतू को बाइक सवार दो आरोपियों ने आठ गोलियां मारी थीं। अस्पताल लाने के बाद जीतू की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली मारने वालों की पहचान माऊ व अज्जू के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक जीतू की बहन हंस कुमारी की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दर्ज किए गए केस के अनुसार आरोपियों में सौरभ उर्फ माऊ, अर्जुन उर्फ अज्जू, अर्जुन पंडित, सोनू, मोनू डागर, अमन गप्पू, अर्जित, स्पलेंडर सिंह व रणधीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed