फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Equip people not unnecessarily whirl offices: Vij, karnal

लोगों को बिना वजह न लगवाएं कार्यालयों के चक्कर : विज

Wed, 25 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 25 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लोगों की शिकायतों का समय रहते समाधान करें। यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों को अपने कार्यों के लिए बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। स्वास्थ्य मंत्री लोक निर्माण विभाग अंबाला छावनी में साप्ताहिक जनता कैंप में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। साप्ताहिक कैंप के दौरान लगभग 233 शिकायतें आई। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को यह भी चेताया कि यदि किसी अधिकारी की किसी कार्य में मामला लटकाने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


साप्ताहिक कैप के दौरान यमुनानगर के लैब तकनीशियन पंकज पाहवा ने एनएचएम कर्मचारियों की भर्ती और एडजस्टमेंट में योग्य कर्मचारियों के साथ अन्याय किए जाने की शिकायत के बारे स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे जांच करने के आदेश देकर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने बारे भरोसा दिलाया। इसी प्रकार बोह निवासी डीसी शर्मा ने उनके दोहते समीर को पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी को जांच के आदेश दिए। गांव कालपी निवासी ऋषिपाल ने पशुपालन विभाग द्वारा सब्सिडी न दिए जाने की शिकायत की। इसी प्रकार राशन डिपो पर राशन न मिलने बारे भी कई लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएफएससी को निर्देश दिए कि राशन मिलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह कार्य करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने एएफएसओ दीपक को अपना कार्यालय पुराने तहसील कार्यालय में जल्द से जल्द शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बोह निवासी अश्वनी राणा व जसपाल ने तहसील कार्यालय द्वारा गलत रजिस्ट्री व इंतकाल किए जाने बारे अपनी शिकायत सौंपी। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, डीएसपी सुरेश कौशिक, सतपाल ढल, रवि सहगल, आशीष गुलाटी, किरण पाल चौहान, राजीव डिंपल, कमल जैन, विशाल टांगरी, दीपचंद, सुरजीत सिंह शाहपुर, जगदीश अरोड़ा, कमल शर्मा, ललिता प्रसाद, सोम चोपड़ा, वजिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed