फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Enthusiasm in twincity on celebration of chrismas

आधी रात को जन्में मसीहा, झूम उठी ट्विनसिटी

Fri, 25 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 25 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in twincity on celebration of chrismas
दिनभर लोगों को उत्साह से जिसका इंतजार था, वो घड़ी मध्यरात्रि को आ गई। मध्यरात्रि बारह बजे अंबाला के ऐतिहासिक बड़े गिरजाघरों में दुनिया में मसीहा भगवान यीशु के जन्म संस्कार दोहराए गए। गिरजाघरों में मसीहा भगवान यीशू के जन्म हुआ, मसीही गीतों और प्रार्थनाओं से गिरजाघर गूंजे और फिर शुरू हुआ क्रिसमस सेलीब्रेशन। मध्यरात्रि तक चले इस सेलीब्रेशन में जहां क्रिसमस केक काटा गया, वहीं डीजे की धुनों पर भी श्रद्धालु खूब झूमे। इस दौरान गिरजाघरों की खूबसूरती देखने लायक थी। इन गिरजाघरों को विशेष लाइटिंग, सितारों और अन्य सजावटी सामानों से सजाया गया था। आलम यह रहा कि श्रद्धालु मध्यरात्रि तक क्रिसमस सेलीब्रेशन में इस कदर डूबे रहे कि इस सर्द मौसम में भी श्रद्धालुओं को गरमाहट का अहसास महसूस हुआ।
विज्ञापन

यीशु जन्म के सेलीब्रेशन में डूबे रहे श्रद्धालु
 वैसे तो अंबाला सिटी व कैंट के तमाम गिरजाघरों में विशेष पूजन हुआ। लेकिन अंबाला कैंट के सबसे पुराने गिरजाघर कैथोलिक होली रिडीमर चर्च और सीएनआई चर्च सदर बाजार में  काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी  रही। इन गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल बना  रहा। जबकि भीतर सुंदर झांकियों ने मन मोह लिया। ये झांकियां प्रभु यीशु, पिता जोसफ और माता मरियम व उनके अनुयायी से संबंधित थी। इन झांकियों में दर्शाया गया था कि किस तरह से भगवान यीशु का जन्म हुआ? खास बात यह रही कि ये झांकियां इतनी नैचुरल और थी इसकी छटा देखते ही बनती थी। रात को बारह बजे विशेष पूजा की तैयारियां चलती रही, लेकिन इन गिरिजाघरों में रात्रि नौ बजे से ही चहल-पहल शुरू हो गई। श्रद्धालु धीरे-धीरे आते गए और झांकियों को देखकर चर्च में अपना स्थान लेते रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा अंबाला के मारथोमा सीरियन चर्च, आर्थोडाक्स सीरियन चर्च व सेंट पाल चर्च में भी विशेष पूजा की गई। मारथोमा सीरियन चर्च में पास्टर शेखर, सुमित, गुलाब मसीह, संदीप, विलियम्स मसीह, विजय मसीह, कैनस, नीलम रत्न लाल, अंजना लाल समेत अन्य कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान यीशू के जन्मदिन के अवसर पर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, होली रिडिमर चर्च व सीएनआई चर्च में रात्रि बारह बजते ही भगवान यीशू के जन्म संस्कारों को शुरू किया गया। मसीही गीतों के माध्यम से बताया गया कि भगवान यीशू का जन्म हो गया है, उसके बाद सभी ने एक-दूसरे को भगवान यीशू की बधाई दी। होली रिडीमर चर्च में बारह बजे शुरू हुई ये विशेष पूजा और जन्म संस्कार करीबन एक बजे तक चले। उसके बाद क्रिसमस केक काट गया और प्रसाद वितरित किया गया।  उसके बाद अन्य वाद्य यंत्रों पर श्रद्धालु भगवान यीशू के जन्म पर खूब झूमे। इस दौरान आरकेस्ट्रा पार्टी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। स्कूली छात्राओं ने भी शानदार मसीही गीत पेश कर समां बांध दिया। सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed